1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Green Tea से जुड़ी ये गलती शरीर पर पड़ सकती है भारी, इसलिए जानें ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है?

Green Tea से जुड़ी ये गलती शरीर पर पड़ सकती है भारी, इसलिए जानें ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है?

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 26, 2023 12:32 pm IST,  Updated : Mar 26, 2023 12:32 pm IST

ग्रीन टी पीने के फायदे: वेट लॉस के लिए ग्रीन टी (green tea benefits) का सेवन बहुत से लोग करते हैं। लेकिन, सवाल ये है कि इसका सही तरीका क्या है।

green tea- India TV Hindi
green tea Image Source : FREEPIK

ग्रीन टी पीने के फायदे: ग्रीन टी (green tea benefits), कुछ कारगर एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनोल्स से भरपूर एक ऐसी चीज है जिसे, सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, वेट लॉस के लिए इसे बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। ग्रीन टी के पॉलीफेनोल्स, फैट मेटाबोलिज्म को तेज करते हैं और कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं। लेकिन, अब इसे लोग जब मर्जी तब पीने लगे हैं और यही शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। तो, जानतें हैं ग्रीन टी से जुड़ी उन 2 गलतियों के बारे में जिन्हें लोग अक्सर करते हैं। 

ग्रीन टी से जुड़ी ये गलती शरीर पर पड़ सकती है भारी-Green tea mistakes

1. खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीने की गलती

खाना खाने के ठीक बाद ग्रीन टी का सेवन (Does drinking green tea after a meal burn fat) करना वेट लॉस करने में मदद नहीं करता बल्कि, ये आयरन जैसे जरूरी तत्वों के अवशोषण को रोक सकता है। साथ ही ये कुछ डाइजेस्टिव एंजाइम्स के साथ भी रिएक्ट करके पाचन गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है। इसे कुछ प्रोटीन और खास प्रकार के कार्ब्स को पचने में समस्या हो सकती है।  

green_tea_benefits
Image Source : FREEPIKgreen_tea_benefits

तरबूज फेस मास्क से आपकी स्किन की खोई हुई लाली फिर से खिल उठेगी, बस 2 मिनट में बनकर होगा तैयार ये पैक

2. दिनभर में 3 से ज्यादा ग्रीन टी पीना

कुछ लोग दिन भर में 6 से 7 ग्रीन टी पी जाते हैं। ऐसे लोग सोचते हैं कि इससे उनका वजन तेजी से कम होगा। जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल, ये चिंता, चिड़चिड़ापन और नींद न आने की समस्या को बढ़ावा दे सकता है। साथ ही शरीर की नेचुरल गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है।  इसलिए कोशिश करें कि दिन में 3 से ज्यादा ग्रीन टी पीने से बचें। 

इस लाजवाब जूस के सेवन से करें बॉडी डिटॉक्स, कब्ज और एसिडिटी की समस्या भी होगी कंट्रोल

ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है- What is the correct time to drink green tea in hindi?

ग्रीन टी पीने का सबसे सही समय है वर्कआउट से लगभग आधे घंटे पहले। दूसरा आप नाश्ते से पहले ग्रान टी ले सकते हैं। तीसरा आप इसे 4 बजे शाम के करीब ले सकते हैं, जो कि दिन भर के खाने के बाद शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। बस, ध्यान रखें कि कभी भी खाने से तुरंत पहले या बाद में इसका सेवन करने से बचें। टाइम गैप लेकर चलें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल