1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में खाएं पके केले का चीला, खाने में रुई जैसे मुलायम, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

नाश्ते में खाएं पके केले का चीला, खाने में रुई जैसे मुलायम, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 16, 2026 10:40 am IST,  Updated : Apr 16, 2026 10:40 am IST

Banana Chilla Recipe: चीला सिर्फ नमकीन ही नहीं बल्कि मीठा भी बनता है। नाश्ते में आप पके केले से चीला बनाकर खा सकते हैं। इससे शरीर को भरपूर पोषण और एनर्जी मिलेगी। बच्चों को ये चीला बहुत पसंद आएगा। फटाफट नोट कर लें केला के चीला की रेसिपी।

केले का चीला रेसिपी- India TV Hindi
केले का चीला रेसिपी Image Source : FREEPIK

नाश्ते में एक जैसी चीजें खाकर बोर हो गए हैं तो आपको पके केले का चीला जरूर ट्राई करना चाहिए। चीला नाश्ता का हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है। सुबह खाने के लिए केले का चीला परफेक्ट ऑप्शन है। केला में पोटेशियम अच्छी मात्रा में होता है। आप इसे दूध और घी डालकर तैयार करते हैं तो इससे शरीर को कैल्शियम, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भी मिलते हैं। केले से चीला बनाना आसान है। बच्चों को टिफिन में केले का चीला बनाकर दे सकते हैं। इसका स्वाद एकदम पैन केक जैसा लगता है। फटाफट नोट कर लें केला से चीला बनाने की रेसिपी।

केले का चीला बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- चीला बनाने के लिए आपको 2 केला लेने होंगे जो अच्छी तरह से पके हों। केलो को धोकर छील लें और ब्लैंडर में डालकर पीस लें। पिसे हुए केला में आधा कप दूध डालकर मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में 2 चम्मच शहद और जरूरत के हिसाब से गेहूं का आटा मिला लें। सारी चीजों को फेंटकर एक स्मूद बैटर बना लें। 

दूसरा स्टेप- अब चाली बनाने के लिए एक नॉन स्टिक पैन या तवा लें। थोड़ा घी डालकर इसे चिकना कर लें। दवा को मीडियम फ्लेम पर गर्म होने दें और फिर गैस धीमी करके 1 बड़ी कलछी से बैटर डालकर फैला दें। अब इसे अपने हिसाब से पतला या हल्का मोटा चीला जैसा बना लें।

तीसरा स्टेप- ऊपर से कवर कर दें और चीला को धीमी आंच पर पकाएं। जब चीला दोनों तरफ से सिंकने के बाद गोल्डन कलर का हो जाए तो निकाल लें। अब चीला पर थोड़ा शहद डालें इससे चीला एकदम पैन केक जैसे स्वाद वाला लगेगा। थोड़े कटे हुए केले के टुकड़े सजाकर केले का चीला सर्व करें। 

चौथा स्टेप- बच्चों को आप इस चीला पर थोड़ा चॉकलेट सिरप डालकर भी दे सकते हैं। अगर चीला को ज्यादा मीठा बनाना है तो बैटर में थोड़ी चीनी भी डाल सकते हैं। इस तरह चीला बनाकर खाएंगे तो स्वाद भी भरपूर मिलेगा और पेट भी आसानी से भर जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल