1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में सोयाबीन से झटपट बनाएं प्रोटीन से भरपूर सैलेड, घर वालों को आएगा पसंद, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

सुबह नाश्ते में सोयाबीन से झटपट बनाएं प्रोटीन से भरपूर सैलेड, घर वालों को आएगा पसंद, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : May 02, 2026 08:22 am IST,  Updated : May 02, 2026 08:22 am IST

सुबह नाश्ते में एक ही तरह की डिश खा खाकर लोग अक्सर बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप सुबह के ब्रेकफास्ट में प्रोटीन से भरपूर सलाद बना सकते हैं। सोयाबीन का सैले़ सुबह ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट माना जाता है। ऐसे में यहां ले फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

सुबह नाश्ते में सोयाबीन से झटपट बनाएं प्रोटीन से भरपूर सलाद- India TV Hindi
सुबह नाश्ते में सोयाबीन से झटपट बनाएं प्रोटीन से भरपूर सलाद

आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि सुबह का नाश्ता हमेशा हेल्दी होना चाहिए। क्योंकि हेल्दी ब्रेकफास्ट आपको एनर्जी देने का काम करता है। ज्यादातर लोग सुबह पाश्ते में पोहा, उपमा या आलू, पनीर के पराठे खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सुबह नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन सैलेड ट्राय किया है। ये काने में जितना स्वादिष्ट लगता है, सेहत के लिए भीउतना ही फायदेमंद माना जाता है। सबसे खास बात ये है कि इसे बनाने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता। ये झटपट बनकर तैयार हो जाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप सुबह नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर सैलेड कैसे तैयार कर सकते हैं। 

बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले सोयाबीन को पानी में भिगोकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। जब सोयाबीन अच्छी तरह के फुल जाए तो इसे पानी से निकालकर उसके अंदर के पानी को भी निकाल लें। 
  2. अब एक पैन लें और उसमें थोड़ा सा तेल, घी, बटर को डालकर सोयाबीन को सौंटे कर लें। आप चाहें तो हल्की सी लाल मिर्च भी डाल सकते हैं। 
  3. इसके बाद एक मध्यम आकार का प्याज, टमाटर, खीरा, गाजर लें और इसे बारी काट लें। 
  4. फिर एक बाउल लें और उसमें तैयार सोयाबीन डालें। इसके बाद इसमें कटे हुए प्याज, टमाटर, खीरा, गाजर और हरी मिर्च डालें और इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। 
  5. ऊपर से धनिया पत्ता डालकर इसे गार्निश करें और सर्व करें। बच्चे-बूढ़े सभी को ये पसंद आएगा। 

सोयाबीन सैलेड के फायदे

प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत

सोयाबीन एक 'कम्प्लीट प्रोटीन' है, जिसका मतलब है कि इसमें वे सभी 9 अमीनो एसिड पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी हैं। इसके सेवन से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। 

वजन घटाने में सहायक
सोयाबीन में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे शरीर से फैट बर्न करने में मदद मिलती है। 

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
सोयाबीन में सैचुरेटेड फैट कम होता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और आइसोफ्लेवोन्स खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल