1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चिलचिलाती गर्मी में पीएं पुदीना-नींबू शिकंजी, 5 मिनट में झटपट बनकर तैयार, नोट कर लें रेसिपी

चिलचिलाती गर्मी में पीएं पुदीना-नींबू शिकंजी, 5 मिनट में झटपट बनकर तैयार, नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 25, 2026 02:49 pm IST,  Updated : May 25, 2026 02:49 pm IST

Pudina Shikanji Recipe: चिलचिलाती धूप में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पुदीना नींबू की शिकंजी अच्छा विकल्प है। इस देसी ड्रिंक से शरीर कूल रहता है और हीट स्ट्रोक से बचने में भी मदद मिलती है। गर्मी में शिकंजी पीते ही आप एकदम रिफ्रेशिंग फील करें। फटाफट नोट कर लें पुदीना शिकंजी की रेसिपी।

शिकंजी रेसिपी- India TV Hindi
शिकंजी रेसिपी Image Source : INDIA TV

गर्मी इतनी ज्यादा पड़ रही है कि खाना खाने का मन नहीं करता, लगता है सिर्फ पानी पीते रहें और कुछ लिक्विड डाइट लेते रहें। चिलचिलाती धूप में निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्म हवाएं, लू के थपेड़े शरीर की पूरी एनर्जी को मिनटों में सोख लेते हैं। इस गर्मी में नॉर्मल पानी से प्यास नहीं बुझती। शरीर को अंदर से ठंडा रखने और एनर्जी देने के लिए शिकंजी बेस्ट ऑप्शन है। गर्मी में नॉर्मल शिकंजी से बेहतर है कि आप पुदीना नींबू की शिकंजी पीएं। इससे शरीर का तापमान तेजी से कम होता है और पीते ही एकदम रिफ्रेशिंग फील होता है। सबसे खास बात ये है कि इसे मिनटों में बनाकर तैयार किया जा सकता है। पुदीने के पत्तों और नींबू के रस से आप आसानी से शिकंजी बना सकते हैं। शिकंजी बनाने के लिए न गैस जलाने की जरूरत है न कुछ पकाने की, इसलिए इसे बच्चे भी बनाना सीख सकते हैं। आइये जानते हैं नींबू पुदीना शिकंजी की रेसिपी।

पुदीना शिकंजी रेसिपी 

शिकंजी सामग्री- शिकंजी बनाने के लिए आपको करीब 1 कप ताजा पुदीने के पत्ते लेने हैं। 1 बड़े नींबू का रस यानि करीब 4 चम्मच, स्वादानुसार पिसी चीनी, आधा चम्मच काला नमक, 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, एक चौथाई चम्मच चाट मसाला, ठंडा पानी, सोडा वाटर ऑप्शन है। थोड़े बर्फ के टुकड़े ऊपर से डालने के लिए चाहिए।

पहला स्टेप- पुदीने के पत्तों को धोकर मिक्सर जार में डालें। इसमें नींबू का रस, चीनी या पिसी चीनी पाउडर, काला नमक और थोड़ा पानी डालकर पीस लें। इस पेस्ट को एक बड़े जग में डालकर छान लें ताकि पुदीने के रेशे निकल जाएं। अब इसमें बाकी पानी मिलाएं और ऊपर से थोड़ा सोड़ा वाटर मिला दें। 

दूसरा स्टेप- शिंकजी पर भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला डाल दें। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। एक गिलास में 3-4 बर्फ के टुकड़े डालें। अब शिंकजी डाल दें और ऊपर से पुदीने के पत्ते, नींबू का एक टुकड़ा डालकर ठंडी-ठंडी शिंकजी सर्व करें।

पुदीना शिकंजी के फायदे

शिकंजी के फायदे इतने बेमिसाल हैं कि आप हैरान रह जाएंगे। पुदीना में मेंथॉल होता है जो पेट की गर्मी को शांत करता है। इससे गैस-एसिडिटी में आराम मिलता है। शिंकजी डाइजेशन को अच्छा रखती है। शिकंजी पीने से शरीर को विटामिन C मिलता है। काला नमक डालने से इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होती है। शिकंजी पीने से डिहाइड्रेशन और लू लगने का खतरा कम होता है। भीषण गर्मी में थकान और सुस्ती को दूर करने के लिए पुदीना शिकंजी बेस्ट है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल