1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आम का मीठा अचार बनाने की रेसिपी, सालों साल खराब नहीं होगा, ये है दादी नानी का टॉप सीक्रेट

आम का मीठा अचार बनाने की रेसिपी, सालों साल खराब नहीं होगा, ये है दादी नानी का टॉप सीक्रेट

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 03, 2026 02:54 pm IST,  Updated : Jun 03, 2026 02:54 pm IST

Sweet Mango Pickle Recipe: आम का नमकीन अचार तो खाया होगा, लेकिन एक बार आम का ये मीठा अचार बनाकर खाएं। आप चटकारे लेकर उंगलियां चाटते रह जाएंगे। दीदी नानी का टॉप सीक्रेट है इस आम के मीठे अचार की रेसिपी।

आम का मीठा अचार बनाने की रेसिपी- India TV Hindi
आम का मीठा अचार बनाने की रेसिपी Image Source : INDIA TV

भारतीय घरोंं में आपको अचार और चटनी का स्वाद जरूर मिलेगा। दादी नानी के जमाने से सीजनल फल और सब्जियों से अचार बनाए जा रहे हैं। बाजार में अचार आसानी से मिल जाते हैं लेकिन घर के अचार की बात ही अलग है। इसमें जो मसालों की खुशबू आती है वो गजब की होगी है। गर्मियों में लोग आम का अचार बनाकर स्टोर करते हैं। ज्यादातर घरों में आम का चटपटा नमकीन अचार बनता है। लेकिन क्या आपने आम का मीठा अचार खाया है। इसका स्वाद लाजबाव होता है। दादी नानी आम से कई तरह के अचार बनाती थीं। आज हम आपको दीदा नीनी के हाथ के मीठे अचार की खास रेसिपी बता रहे हैं। एक बार इस तरह आप मीठा आम का अचार बनाकर जरूर खाएं।

आम का मीठा अचार रेसिपी

पहला स्टेप- आम का मीठा अचार बनाने के लिए 1 किलो कच्चा आम लें और उन्हें पानी में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब आम को अच्छी तरह से सुखा लें, जरा भी पानी नहीं होना चाहिए। आम को छील लें और लंबाई में उसके टुकड़े काट लें। 

दूसरा स्टेप- कड़ाही में उतना पानी डालें जिसमें आम डूब जाएं। अब गैस की फ्लेम मीडियम रखें और आम को थोड़ी देर पका लें। जब आम हल्के सॉफ्ट हो जाएं तो गैस बंद कर दें और आम को छानकर निकाल लें। किसी कपड़े पर आम को फैला दें और इन्हें सुखाएं। आम को 1-2 घंटे धूप में रख दें। आप चाहें तो पंखे की हवा में भी सुखा सकते हैं।

तीसरा स्टेप- अब दादी नानी का सीक्रेट ये है कि इस अचार को मीठा बनाने के लिए चीनी या गुड़ नहीं बल्कि मिश्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले लोग मिठास के लिए धागे वाली मिश्री का काफी इस्तेमाल करते थे। अब आपको इसके लिए 800 ग्राम धागे वाली मिश्री लेनी है और  कड़ाही में 1 कप पानी डालकर मिश्री को कूटकर मिला दें। मिश्री को पानी में घुलने तक पकाएं और फिर छान लें जिससे धागे निकल जाएं। वापस मीडियम लो फ्लेम पर चाशनी को पकाएं। दीदी अचार की चाशनी जमे नहीं इसके लिए चाशनी में नींबू का टुकड़ा या 2-4 बूंद नींबू का रस मिला देती थीं। आपको भी चाशनी में थोड़ा नींबू डाल दें। 

चौथा स्टेप- चाशनी में पिसी हुई इलायची डालें और 1 तार बनने वाली चाशनी बनाकर तैयार करें। अब जो आम सुखा रखा है वो डालने के बाद आम को 5-7 मिनट के लिए पकाएं क्योंकि आम चाशनी में डालने के बाद थोड़ा पानी छोड़ने लगता है। अब इसमें थोड़ा सेंधा नमक और काला नमक मिलाकर डाल दें। 1 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल दें। 

पांचवां स्टेप- इसमें 1 चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच सौंफ का पाउडर और 1 चम्मच सौंठ पाउडर, आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर डाल दें। सारी चीजों को मिलाकर थोड़ी देर और पकाएं कि फिर से एक तार की चाशनी जैसी बन जाए। चाशनी को फिर से चेक कर लें। जब तार बनने लगे तो गैस बंद कर दें। आम का मीठा अचार बनकर तैयार है। आप इसे ठंडा होने किसी कांच के जार में स्टोर कर लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल