1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. खीरे का चीला खाने से वजन तो कम होगा ही, स्किन भी होगी हाइड्रेटेड; जानें कैसे बनाए श्रद्धा कपूर की ये फेवरेट डिश?

खीरे का चीला खाने से वजन तो कम होगा ही, स्किन भी होगी हाइड्रेटेड; जानें कैसे बनाए श्रद्धा कपूर की ये फेवरेट डिश?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 13, 2024 10:26 am IST,  Updated : Jul 13, 2024 10:26 am IST

अगर आप वेट लॉस प्रोसेस में हैं तो सुबह का नाश्ता हेल्दी होना चाहिए। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं खीरे का स्वाद से भरपूर चीला

Cucumber Cheela Recipe - India TV Hindi
Cucumber Cheela Recipe Image Source : SOCIAL

लोग बढ़ते वजन को कम करने के लिए कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं ताकि उन्हें जल्दी से जल्दी अच्छा रिजल्ट मिले। ऐसे में हम आपको बता दें, आपकी डाइट हेल्दी होगी तभी आप हेल्दी तरीके से अपना वजन कम कर सकते हैं। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह के समय ऐसा नाश्ता करें जो फाइबर से भरपूर हो साथ ही लम्बे समय तक आपको भूख न लगे। इसलिए, आज हम आपके लिए कमाल की रेसिपी लेकर आये हैं। आप अपनी डाइट में खीरा का चीला (kheera Cheela) शामिल कर सकते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी इस रेसिपी की कायल हैं। सुबह ब्रेकफास्ट में उन्हें खीरे का चीला पसंद है। खीरे का चीला स्वाद में बेहद लाजवाब लगता है। इसका सेवन करने से वजन तेजी से कम होता हैं साथ ही आपकी बॉडी भी हाइड्रेटेड रहती है। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं खीरे का चीला?

 

खीरा का चीला सामग्री: Cucumber Cheela Ingredients

4 खीरा, आधा कप सूजी, 2 हरी मिर्च, 2 चम्मच कोकोनट पाउडर, 1 चम्मच गर्म मसाला, आधा चम्मच अमचूर पाउडर, स्वाद अनुसार नमक

खीरा का चीला बनाने की विधि: How to make Cucumber Cheela:

  1. सबसे पहले खीरा को धोएं। धोने एक बड़ा उसे छील  लें।  अब खीरा को एक बड़े बर्तन में लेकर कददूसकस कर लें।  

  2. अब कद्दूकस किए हुए खीरा में आधा कप सुजी, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, 2 चम्मच कोकोनट पाउडर, और बारीक कटा धनिया मिलाएं। 

  3. अब इसमें 1 चम्मच गर्म मसाला, आधा चम्मच अमचूर पाउडर, स्वाद अनुसार नमक और ज़रा सा पानी डालें। सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह मिलाएं। आपका चीला बैटर तैयार है।  

  4. अब गैस ऑन करें और उसपर पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तब उसमें बटर डालकर चारों तरफ फैलाएं। अब एक बड़े चम्मच से बैटर लें और पैन पर दलजार गोलाई में फैलाएं। 

  5. अब चीला के ऊपर से चीज़ और बटर डालें। अब दोनों तरफ से चीला को अच्छी तरह सेंक लें। आपका गर्म गर्म खीरा का चीला तैयार है।  इसे चटनी के साथ खाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल