1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. अब बाजार में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, घर पर झटपट बनाएं स्वादिष्ट कलाकंद, सेव कर लें रेसिपी

अब बाजार में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, घर पर झटपट बनाएं स्वादिष्ट कलाकंद, सेव कर लें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Aug 19, 2026 07:25 pm IST,  Updated : Aug 19, 2026 07:25 pm IST

त्योहारों का मौसम हो या कुछ मीठा खाने का मन, बाजार की मिलावटी मिठाइयों पर पैसे खर्च करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप घर पर ही बाजार जैसा दानेदार स्वादिष्ट कलाकंद बना सकते हैं। यहां इसकी रेसिपी दी गई है।

अब बाजार में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, घर पर झटपट बनाएं स्वादिष्ट कलाकंद- India TV Hindi
अब बाजार में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, घर पर झटपट बनाएं स्वादिष्ट कलाकंद Image Source : N'OVEN CAKE & COOKIES/YOUTUBE

कलाकंद भारतीय मिठाइयों में एक खास स्थान रखता है। अपने दानेदार टेक्सचर, भीनी-भीनी सुंगध और हल्के मीठे स्वाद के कारण यह हर उम्र के व्यक्ति की पहली पसंद बन चुका है। त्योहारों का मौका हो, कोई खास खुशी हो या बस कुछ मीठा खाने का मन हो, कलाकंद की बात ही अलग होती है। हममें से ज्यादातर लोग बाजार से इसे खरीदकर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। यहां हम आपके लिए कलाकंद की सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं। 

सामग्री

  • फुल क्रीम दूध: 1.5 लीटर (छैना/पनीर बनाने के लिए)
  • गाढ़ा दूध (कंडेन्स्ड मिल्क) या मलाईदार दूध: 1/2 कप
  • चीनी: 1/2 कप
  • नींबू का रस या सिरका: 2 चम्मच (दूध फाड़ने के लिए)
  • इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स: पिस्ता और बादाम (सजावट के लिए)
  • देसी घी: 1 छोटा चम्मच (ग्रीसिंग के लिए)

बनाने का तरीका

स्टेप 1 
एक भारी तले के बर्तन में 1 लीटर दूध उबालें। उबाल आने पर गैस बंद कर दें और दूध को 2 मिनट ठंडा होने दें। अब नींबू के रस में थोड़ा पानी मिलाकर धीरे-धीरे दूध में डालें। जब दूध और छेना अलग हो जाए, तो इसे मलमल के कपड़े से छान लें। ऊपर से ठंडा पानी डालें ताकि नींबू का खट्टापन निकल जाए। कपड़े को निचोड़कर इसका एक्सट्रा पानी निकाल दें।

स्टेप 2 
तैयार छेना को एक थाली में निकालें और हाथों या कांटे की मदद से हल्का मैश कर लें। ध्यान रखें कि इसे आटे की तरह चिकना नहीं गूंथना है, कलाकंद का असली स्वाद इसके दानेदार टेक्सचर में ही है।

स्टेप 3
एक पैन में बचा हुआ 1/2 लीटर दूध गाढ़ा होने तक उबालें। अब इसमें मैश किया हुआ छैना और चीनी मिलाएं। मध्यम आंच पर मिश्रण को लगातार चलाते रहें।

स्टेप 4
धीरे-धीरे मिश्रण गाढ़ा होकर पैन का तला छोड़ने लगेगा। इस स्टेज पर इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जब मिश्रण जमने वाली स्थिति में आ जाए, तो गैस बंद कर दें।

स्टेप 5
एक ट्रे या गहरी थाली में थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें। तैयार मिश्रण को इसमें डालकर फैलाएं और चम्मच से ऊपर से समतल कर लें। ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर हल्के से दबाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल