1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. 15 अगस्त वाले लॉंग वीकेंड में बना लें भद्रवाह घूमने का प्लान, जन्नत सी हसीन वादियां और लैंड स्लाइड का भी खतरा नहीं

15 अगस्त वाले लॉंग वीकेंड में बना लें भद्रवाह घूमने का प्लान, जन्नत सी हसीन वादियां और लैंड स्लाइड का भी खतरा नहीं

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 12, 2025 02:19 pm IST,  Updated : Aug 12, 2025 02:19 pm IST

15 August Long Weekend Holiday Plan: अगस्त में लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है। 15 अगस्त शुक्रवार और फिर शनिवार रविवार की छुट्टी है। ऐसे में आप बिना भीड़भाड़ वाले भद्रवाह घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां लैंड स्लाइड का खतरा भी नहीं है।

भद्रवाह, जम्मू- India TV Hindi
भद्रवाह, जम्मू Image Source : INSTA/@TRAVELLINGWHIZZ

बारिश में घूमने का अपना अलग ही मजा है। ऑफिस में 9-6 की जॉब करने वाले पूरे साल लॉन्ग वीकेंड का इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि 15 अगस्त के साथ लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है। 15 अगस्त शुक्रवार की छुट्टी है। 16 और 17 अगस्त को शनिवार रविवार की छुट्टी है। इन तीन दिनों के वीकेंड में आप कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर एकदम शांत और खूबसूरत जगह एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आप भद्रवाह जा सकते हैं। हसीन वादियों वाला ये हिल स्टेशन जम्मू में है, जिसे मिनी कश्मीर भी कहते हैं। अगस्त का महीना भद्रवाह घूमने के लिए बेहतरीन है। बारिश में यहां का मौसम और भी सुहाना हो जाता है और सबसे बड़ी बात यहां लैंड स्लाइड का खतरा भी नहीं है।

जम्मू का भद्रवाह है बेहद खूबसरत हिल स्टेशन

कश्मीर के भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशन से अलग बेहद शांत जगह है भद्रवाह। भद्रवाह को जम्मू का मिनी कश्मीर भी कहते हैं। जम्मू से भद्रवाह की दूरी करीब 200 किमी है। यहां की हरियाली आपको मोहित कर देगी। हसीन वादियों से आती मखमली खुशबू आपको अपनी ओर खींचने पर मजबूर कर देगी। बरसात में यहां आपको साफ पानी के झरने बहते हुए मिलेंगे। ट्रैकिंग और कैंपिंग का यहां मजा ले सकते हैं। यहां की खूबसूरत पर आप दिल हार बैठेंगे।

भद्रवाह, जम्मू में घूमने की जगह

भद्रवाह में आपको एक से एक खूबसूरत जगह देखने को मिल जाएंगे। जो लोग प्रकृति के करीब जाना चाहते हैं उनके लिए ये बेस्ट जगह है। यहां घूमने जा रहे हैं तो जय वैली, जिसे जय घाटी कहते हैं जरूर जाएं। यहां आपको भरपूर प्राकृतिक नजारे देखने को मिलेंगे। सियोज के घास के मैदान आपको कश्मीर की वादियों जैसा फील कराएंगे। वासुकी नाग मंदिर यहां का प्राचीन मंदिर है। कैलाश यात्रा के दौरान इस मंदिर में भक्त पूजा करते हुए गुजरते हैं। भद्रवाह से 40 किलोमीटर की दूरी पर पाद्री गली है यहा के दिलकश नजारे आपको मोहित कर देंगे। सर्दियों में यहां बर्फबारी का भी मजा ले सकते हैं। भद्रवाह की सबसे ऊंची जगहों पर है थुंबा जो चिंता घाटी में स्थित है। यहां आप सुब्रनाग पीक और सुब्रनाग मंदिर देख जा सकते हैं। इस जगह पर जाकर आपको रोम-रोम खुशी से खिल उठेगा।

कैसे पहुंचें भद्रवाह, जम्मू

अगर आप फ्लाइट से जाने का प्लान कर रहे हैं तो भद्रवाह के नजदीक श्रीनगर एयरपोर्ट है। श्रीनगर से भद्रवाह करीब 250 किमी है। एयरपोर्ट से बस या टैक्सी ले सकते हैं। ट्रेन से जाने का प्लान है तो जम्मू सबसे नजदीक स्टेशन है। जम्मू से भद्रवाह करीब 200 किमी दूर है। आप यहां से बस या टैक्सी ले सकते हैं। कार से जा रहे हैं तो जम्मू से उधमपुर, बोटोट और पुल डोडा होते हुए भद्रवाह जा सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल