1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Ramadan 2022: रमजान में इफ्तार के वक्त इन जगहों पर फरमाएं नोश, कभी नहीं भूलेगा स्वाद

Ramadan 2022: रमजान में इफ्तार के वक्त इन जगहों पर फरमाएं नोश, कभी नहीं भूलेगा स्वाद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2022 06:57 pm IST,  Updated : Mar 30, 2022 07:20 pm IST

रमजान के महीने में शाम के दौरान तौर तमाम बाज किस्म के मसालों से आपका शहर भरा रहता है। यदि आप दिल्ली, आगरा या फिर लखनऊ में हैं तो इन व्यंजनों पर नोश फरमाएं।

Ramadan 2022- India TV Hindi
Ramadan 2022 Image Source : FREEPIK

रमजान के पवित्र महीने के दौरान अधिकांश मुसलमान इफ्तार के लिए बाहर घूमने और खाने-पीने की चीजों का लुत्फ उठाते नजर आ जाते हैं। इफ्तार के बाद शाम को बाजारों में घूमना और वहां कि डिश ट्राई करना लोगों को खूब पसंद आता है। यदि आप भारत के अलग-अलग शहरों में रहते हैं और शाम के वक्त तमाम ज़ायकों का लुत्फ उठाना चाह रहे हैं, हम आपको उन जगहों और उन डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं।

दिल्ली के चांदनी चौक की चिकन जहांगीरी

जामा मस्जिद में कुछ यादगार पल नमाज अदा करने के बाद, आप इफ्तार के समय चांदनी चौक जा सकते हैं। चांदनी चौक रमजान पर खाने के लिए सबसे अधिक मांग वाले जगहों में से एक है। आप यहां कुछ अविश्वसनीय रूप से स्वादिष्ट चिकन व्यंजन आजमा सकते हैं। चिकन जहांगीरी इस जगह के सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक है।

नवरात्रि 2022: दिनभर तरोताजा रखेगा फलों का रायता, पेट रहेगा भरा, वेट लॉस में भी मददगार

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन की फिरनी
इफ्तार के लिए आप हजरत निजामुद्दीन की गलियों में शानदार व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। इस जगह को सिर्फ खाने के लिए नहीं बल्कि हर गुरुवार को हजरत निजामुद्दीन दरगाह पर होने वाले शानदार कव्वाली के लिए भी जाना जाता है। यहां ट्राई करने के लिए स्वादिष्ट चिकन स्टू और मुंह में घुल जाने वाली शानदार फिरनी पर नजर किया जा सकता है।

आगरा की निहारी
खुद में ताज को बसाने वाले शहर आगरा को पाई निहारी और कुलचे के लिए जाना जाता है। रमजान के महीने के आगरे की गलियां एक भीड़-भाड़ वाली जगह बन जाती है। इफ्तार के लिए आपको यहां गोश्त निहारी और अन्य मटन के व्यंजन भी मिल जाएंगे।

लखनऊ का कबाब
नवाबी शौक रखने वाले शहर लखनऊ में रमजान का महीना तमाम बाज़ किस्म की खुश्बुओं से भरा रहता है। लखनऊ वाले अदब के साथ-साथ खाने पीने के भी शौकीन होते हैं। रमजान के वक्त इफ्तार के लिए कबाब पर नोश फरमाई जा सकती है।   

चैत्र नवरात्र : फलाहारी व्रत के जरिए कम होगा पेट का साइज, इन फलों को कीजिए उपवास में शामिल

हैदराबाद की बिरयानी
निजामों के शहर हैदराबाद की बिरयानी यहां का जीआई टैग माना है। हैदराबादी बिरयानी पूरी दुनिया में मशहूर है। रमजान का महीना होने की वजह से यहां काफी भीड़ रहती है। यहां वेजिटेरिनियन्स के लिए मिर्ची के सालन (मूंगफली और मिर्च से बनी करी) के साथ परोसा जाता है। मिठे के तौर पर यहां खुबानी भी ट्राई की जा सकती है।

हैदराबाद का हलीम
हैदराबाद शहर न सिर्फ बिरयानी के लिए बल्कि हलीम के लिए भी मशहूर है। इस शहर में इस डिश को लोग इफ्तार के दौरान खाते तो हैं ही बल्कि सुबह शेहरी के लिए भी इस डिश को पसंद किया जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल