1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नवरात्रि: व्रत में बना लें सिंघाड़ा बर्फी, खाते ही आ जाएगी एनर्जी, ये है आसान रेसिपी

नवरात्रि: व्रत में बना लें सिंघाड़ा बर्फी, खाते ही आ जाएगी एनर्जी, ये है आसान रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 03, 2024 01:58 pm IST,  Updated : Oct 03, 2024 02:25 pm IST

अगर आप भी नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं और इस बार नवरात्रि पर कुछ खास बनाना चाहते हैं तो आपको सिंघाड़ा बर्फी की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

सिंघाड़ा बर्फी की रेसिपी- India TV Hindi
सिंघाड़ा बर्फी की रेसिपी Image Source : SOCIAL

नवरात्रि के व्रत के दौरान अक्सर लोग फलाहार खाते हैं। अगर आपको भी व्रत में मीठा खाना पसंद है तो आप इस बार सिंघाड़ा बर्फी की इस रेसिपी को बनाकर देख सकते हैं। सिंघाड़ा बर्फी बनाने के लिए आपको न तो बहुत ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा समय लगेगा। इस बर्फी को खाने के बाद व्रत के दौरान महसूस होने वाली कमजोरी और थकान की भी छुट्टी हो जाएगी। आइए इस बर्फी को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

पहला स्टेप- सिंघाड़े की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कड़ाही में लगभग 2-3 स्पून घी डालकर इसे मध्यम आंच पर गर्म करना है। घी के पिघल जाने के बाद कड़ाही में एक कप सिंघाड़े का आटा डालकर इसे अच्छी तरह से भून लीजिए।

दूसरा स्टेप- आपको आटे को तब तक चलाते रहना है, जब तक इसका कलर गोल्डन न हो जाए। इसके बाद आपको कड़ाही में एक कप दूध एड करना है।

तीसरा स्टेप- आपको दूध को एक साथ न डालते हुए, थोड़ा-थोड़ा करके भुने हुए आटे में मिक्स करते जाना है। जब ये मिक्सचर थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब आपको इसमें तीन-चौथाई कप चीनी को मिलाना है।

चौथा स्टेप- इसके बाद आप इस मिक्सचर में बारीक कटे हुए काजू और बादाम भी मिला सकते हैं। बर्फी के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आपको इस मिक्सचर में एक-चौथाई स्पून इलायची पाउडर भी मिला लेना है।

पांचवां स्टेप- अब एक थाली में देसी घी लगाकर इसे अच्छी तरह से चिकना कर लीजिए। इस मिक्सचर को थाली में फैला लीजिए।

छठा स्टेप- जब ये मिक्सचर ठंडा हो जाए, तब आप इसे बर्फी की शेप में काट सकते हैं। अब आपकी सिंघाड़े की बर्फी खाने के लिए तैयार है।

यकीन मानिए आपको इस बर्फी का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। व्रत के दौरान इस बर्फी को खाने से आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल