1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इन राशियों के लिए अगस्त का महीना होगा खास, मिलेगी ढेर सारी सफलता और सच्चा प्यार

इन राशियों के लिए अगस्त का महीना होगा खास, मिलेगी ढेर सारी सफलता और सच्चा प्यार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 04, 2018 05:01 pm IST,  Updated : Aug 04, 2018 05:01 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज दोपहर 02 बजकर 59 मिनट तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा। आज के दिन त्रिपुरा में केर पूजा की जायेगी। साथ ही आज कालाष्टमी है। दरअसल सप्तमी तिथि आज दोपहर 12:05 तक ही रहेगी,

astrology- India TV Hindi
astrology

धर्म डेस्क: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज दोपहर 02 बजकर 59 मिनट तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा। आज के दिन त्रिपुरा में केर पूजा की जायेगी। साथ ही आज कालाष्टमी है। दरअसल सप्तमी तिथि आज दोपहर 12:05 तक ही रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। बुध, शनि और मंगल वक्री चल रहे हैं। हाल ही में शुक्र ने अपनी राशि बदलकर नीच राशि कन्या में गोचर किया है। इसके बावजूद अगस्त में कुछ राशियों के लोगों को अच्छे मौके और सफलता मिलेगी। 

वृष राशि

शुक्र के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, हालांकि मेहनत अधिक करनी होगी। धनु राशि में शनि के होने से करियर और भाग्य में उन्नति होगी। मान सम्मान सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। धन अचल संपत्ति प्राप्ति के लिहाज से यह महीना उन्नति दायक रहेगा।

कर्क राशि

चंद्रमा के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को थोड़ी बहुत मानसिक परेशानी हो सकती है। मगर, धन प्राप्ति के लिहाज से यह महीना अच्छा साबित हो सकता है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी भी कार्य को साहस और पराक्रम के साथ करना लाभदायक हो सकता है।

सिंह राशि

सूर्य के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों के लिए स्थितियां पक्ष में रहेंगी। स्वयं से कार्य करने की कोशिश से अच्छी कामयाबी प्राप्त हो सकती है। संबंधियों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। नौकरी में आगे बढ़ने और व्यापार में लाभ होने के अच्छे योग हैं। इस माह में कार्य योजनाओं से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

बुध के स्वामित्व वाली कन्या राशि के लोगों को उनकी वाणी से लाभ हो सकता है। इस माह में भाग्य भी आपका साथ देगा और कामकाज के क्षेत्रों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक दृष्टि से स्थितियां फायदेमंद हो सकती है। आर्थिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ राशि

यह भी शनि के स्वामित्व वाली ही राशि है। शनि धनु राशि में होने से स्थिरता और गंभीरता से किए गए कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना है। आपको सम्मान प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस माह में आपको धन अचल संपत्ति प्राप्त होने की संभावना है।(Sawan Month 2018: जानिए बेलपत्र तोड़ने और शिवलिंग में चढ़ाने का सही तरीका)

मकर राशि

शनि के स्वामित्व वाली इस राशि के लोग रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इस माह निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिल सकती है। मंगल के मकर राशि में केतु के साथ होने के कारण साहसिक कदम उठा सकते हैं।(5 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों के कामकाज में हो सकती हैं दिक्कतें, पौधों में डालें पानी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल