1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बेहद खास संयोग है दूसरे सोमवार को, राशिनुसार ऐसे शिव की पूजा करने से होगी हर इच्छा पूरी

बेहद खास संयोग है दूसरे सोमवार को, राशिनुसार ऐसे शिव की पूजा करने से होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 06, 2018 06:45 am IST,  Updated : Aug 06, 2018 06:45 am IST

सावन का दूसरा सोमवार 6 अगस्त को है, इस दिन बेहद शुभ संयोग बनने जा रहा है। इस संयोग में पूजा करने से भगवान हर मनोकामना पूरी करते हैं। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार क्या करें उपाय।

Lord shiva- India TV Hindi
Lord shiva

धर्म डेस्क:  सावन का दूसरा सोमवार आज यानी की 6 अगस्त को है। आज का दिन बहुत ही शुभ माना जा रहा है। आज भगवान शिव की पूजा करने से हर इच्छा पूरी होगी। सावन का दूसरे सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग बना है इसके साथ ही वृद्धि योग और कृतिका नक्षत्र का संयोग बना है। जब सोमवार में इस तरह का योग बनता है तब इस मुहूर्त में शुक्र अस्त, पंचक, भद्रा आदि पर विचार करने की जरूरत नहीं होती है। बस सच्चे मन से भगवान की पूजा करें आपको उसका फल अवश्य मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसे करें भगवान शिव की पूजा।

शिवलिंग की पूजा के बाद दस द्रव्यों से दशांश होम भी करना चाहिए। आज के दिन किस राशि वालों को किस द्रव्य से होम करना चाहिए। आपको बता दें कि उन दस द्रव्यों के नाम है। बेलफल, तिल, खीर, घी, दूध, दही, दूर्वा, वट की समिधा, पलाश की समिधा एवं खैर की समिधा, ये दस द्रव्य हैं। अब जान लेते हैं कि आज के दिन आपको किस द्रव्य से होम करना चाहिए। (सावन के दूसरे सोमवार को मिट्टी से ऐसे शिवलिंग बनाकर करें पूजा, जानिए पूरी पूजा विधि )

मेष राशि

आज के दिन आपको पलाश की समिधा से होम करना चाहिए। इससे आपकी सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

वृष राशि
आज के दिन आपको बेल के फलों से होम करना चाहिए। इससे आपको प्रसन्नता हासिल होगी।

मिथुन राशि
आज के दिन आपको दही से होम करना चाहिए। इससे आप अपने जीवन को खुशहाल बना पायेंगे।

कर्क राशि
आज के दिन आपको दूध-चावल की खीर से होम करना चाहिए। इससे आपको बिजनेस में अप्रतिम लाभ प्राप्त होंगे।

सिंह राशि
आज के दिन आपको दूर्वा से होम करना चाहिए। इससे आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। (Sawan Month 2018: जानिए बेलपत्र तोड़ने और शिवलिंग में चढ़ाने का सही तरीका )

कन्या राशि
आज के दिन आपको बेल के फलों से होम करना चाहिए। इससे आपके अन्दर नये और अच्छे विचारों को सोचने की शक्ति उत्पन्न होगी।

तुला राशि
आज के दिन आपको तिल से होम करना चाहिए। इससे आपको अपने हर कार्य में मनचाही सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि
आज के दिन आपको खैर की समिधा से होम करना चाहिए। इससे आपके जीवन की गति नई सिरे से आगे बढ़ेगी।

धनु राशि
आज के दिन आपको दूर्वा से होम करना चाहिए। इससे आपके रिश्ते को मजबूती मिलेगी। (Nag Panchami 2018: जानिए सावन में कब मनाई जाएगी नाग पंचमी, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि)

मकर राशि
आज के दिन आपको घी से होम करना चाहिए। इससे आपकी दिनचर्या में सुधार आयेगा।

कुंभ राशि
आज के दिन आपको वट की समिधा से होम करना चाहिए। इससे समाज में आपका रूतबा बढ़ेगा।

मीन राशि
आज के दिन आपको दूर्वा से होम करना चाहिए। इससे आपको नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल