1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज का पंचांग 29 अप्रैल 2018: इस शुभ मुहूर्त में ही करें बिजनेस की शुरुआत, नहीं तो होगी हानि ही हानि

आज का पंचांग 29 अप्रैल 2018: इस शुभ मुहूर्त में ही करें बिजनेस की शुरुआत, नहीं तो होगी हानि ही हानि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 28, 2018 01:43 pm IST,  Updated : Apr 28, 2018 01:43 pm IST

इस बार पूर्णिमा के कल उदयातिथि में समाप्त होने के कारण बुद्ध पूर्णिमा कल मनाई जायेगी और कल ही के दिन स्नान-दान आदि किया जायेगा। हालांकि भगवान विष्णु के निमित्त पूर्णिमा का व्रत आज के दिन किया जायेगा। इसके अलावा आज कूर्म जयंती भी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या है आज का पंचांग।

panchang 
 - India TV Hindi
panchang  

धर्म डेस्क: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, जो कि कल सुबह 06:28 पर समाप्त होगी। अतः कल पूर्णिमा की उदयातिथि है। वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। लेकिन इस बार पूर्णिमा के कल उदयातिथि में समाप्त होने के कारण बुद्ध पूर्णिमा कल मनाई जायेगी और कल ही के दिन स्नान-दान आदि किया जायेगा। हालांकि भगवान विष्णु के निमित्त पूर्णिमा का व्रत आज के दिन किया जायेगा। इसके अलावा आज कूर्म जयंती भी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या है आज का पंचांग

माना जाता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने कूर्म अवतार लिया था। साथ ही भगवान विष्णु कूर्म सहित अपने पुरुष रूप में भी प्रकट हुये थे, जिसे वास्तु पुरुष के नाम से जाना जाता है।

यायीजयद योग: आज के दिन ये योग दोपहर 02:06 से अगले दिन 02:46 तक रहेगा।

राहुकाल

दिल्ली: शाम 05:16 से 06:55 तक
मुंबई: शाम 05:24 से 07:00 तक
चंड़ीगढ़: शाम 05:19 से 06:59 तक
लखनऊ: शाम 04:59 से 06:38 तक
भोपाल: शाम 05:10 से 06:47 तक
कोलकाता: शाम 04:25 से 06:02 तक
अहमदाबाद: शाम 05:28 से 07:05 तक

शुभ मुहूर्त

  • अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो उसके लिये आज अच्छा मुहूर्त शाम 06:29 से रात 08:01 तक रहेगा।
  • अगर आप घर बनाना चाहते हैं तो उसके लिये आज कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। अब ये मुहूर्त आने वाली 30 तारीख को यानि कि कल सुबह 05:42 से 10:22 तक रहेगा।
  • आज नया बिजनेस शुरू करने के लिये कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। अब ये मुहूर्त अगले महीने की 5 तारीख को सुबह 08:09 से दोपहर 01:22 तक रहेगा।
  • अगर आप कोई कंस्ट्रक्शन शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिये आज कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। अब ये मुहूर्त अगले महीने की 6 तारीख को सुबह 08:05 से 08:19 तक रहेगा।
  • किसी इंड्रस्ट्रीयल इन्स्टीटयूशन में लेन देन करने के लिये आज अच्छा मुहूर्त शाम 06:29 से रात 08:01 तक रहेगा।
  • आज सीजेरियन ऑपरेशन कराने के लिये अच्छा मुहूर्त शाम 06:29 से रात 08:01 तक और रात 10:20 से 03:33 तक रहेगा।
  • अगर आप कोई वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो उसके लिये आज कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। अब ये मुहूर्त 30 तारीख को यानि कि कल सुबह 05:42 से 10:22 तक रहेगा।
  • आज कोर्ट-कचहरी के अंदर किसी मामले में दरख्वास्त देने के लिये कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। अब ये मुहूर्त अगले महीने की 2 तारीख को सुबह 08:21 से दोपहर 12:56 तक और दोपहर बाद 03:13 से शाम 07:49 तक रहेगा।
  • अगर आप कोई जॉब ज्वॉइन करना चाहते हैं तो उसके लिये आज कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। अब ये मुहूर्त अगले महीने की 02 तारीख को सुबह 07:40 से 09:21 तक रहेगा।
  • अगर आज कोई मेडिकल ट्रीटमेन्ट शुरू कराना चाहते हैं तो उसके लिये आज कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। अब ये मुहूर्त 30 तारीख को यानि कि कल दोपहर 02:46 से शाम 07:57 तक और रात 10:16 से 03:29 तक रहेगा।
  • प्रॉपर्टी की खरीद.फरोख्त के लिये आज कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। अब ये मुहूर्त 30 तारीख को यानि कि कल दोपहर 02:46 से शाम 07:57 तक रहेगा।

अशुभ समय
आकाश में कभी-कभी ग्रहों की मिली-जुली इलेक्ट्रो मैग्नेटिक फील्ड कुछ क्षणों के लिए नेगेटिव हो जाती है। इस अशुभ क्रान्ति साम्य से एक नेगेटिव स्पार्क पैदा होता है। इससे चारों तरफ निगेटिविटी फैल जाती है। इस समय में कोई भी कार्य करने से सफलता नहीं मिलती। आज कोई अशुभ समय नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल