1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल 17 मई: मेष राशि के जातकों को होगा अचानक धनलाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

राशिफल 17 मई: मेष राशि के जातकों को होगा अचानक धनलाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2020 02:46 pm IST,  Updated : May 17, 2020 09:42 am IST

रविवार को दिन भर विष्कुम्भ योग रहेगा। ये अच्छा योग नहीं माना जाता है। साथ ही अशुभ भद्रा भी आज दोपहर तक रहेगी। ये शनिवार की रात 11:33 पर शुरू हुई थी।

राशिफल 17 मई 2020- India TV Hindi
राशिफल 17 मई 2020 Image Source : INDIA TV

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और रविवार का दिन है। दशमी तिथि दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक ही रहेगी। उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। रविवार को दिन भर विष्कुम्भ योग रहेगा। ये अच्छा योग नहीं माना जाता है। साथ ही अशुभ भद्रा भी आज दोपहर तक रहेगी। ये शनिवार की रात 11:33 पर शुरू हुई थी और रविवार की दोपहर 12:43 तक रहेगी। साथ ही दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र शुरू हो जायेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होंगे। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे, आगे चलकर इससे आपको फायदा होगा। इस राशि के छात्रों के सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा। साथ ही कोई अध्यात्म की बुक पढ़कर अपना समय बितायेंगे। 

14 मई से गुरु चलेगा उल्टी चाल, मेष सहित इन राशियों पर पड़ेगा सीधा असर 

वृष राशि
आज आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिल सकती है। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ कर सकता है, इससे आपका मन खुश रहेगा । शाम को किसी दूर के रिश्तेदार से फ़ोन पर बात हो सकती है। काम को लेकर आपकी कई योजनाएँ आज समय से पूरी हो जायेंगी। आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बना हुआ है। आज घर के सदस्यों में आपसी सौहार्द बेहतर बनेगा। लवमेट्स एक दूसरे को कुछ गिफ्ट देने का वादा करेंगे।

राशिफल 17 मई 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 17 मई 2020

मिथुन राशि
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे । आपकी फिटनेस बनी रहेगी। आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जायेंगे । कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आपका कोई नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कार्यों में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। 

शनि की ढैय्या हो या फिर साढ़ेसाती, इन उपायों से दूर होंगे सारे कष्ट

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेगी। व्यापार की गति ठहरने से चिंतित होंगे। लेकिन कोरोना की परिस्थितियाँ ठीक होते ही सबकुछ अच्छा हो जायेगा। किसी व्यापार में साझेदारी की सोच रहे हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर लें। आज माता-पिता के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। घर की जरूरतें पूरी करने में सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मान बनायेंगे। 

राशिफल 17 मई 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 17 मई 2020

सिंह राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। अनियमित दिनचर्या के कारण थोड़ा आलस्य और थकान बना रहेगा। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए, समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। आज आपके सहकर्मी किसी कार्य को पूरा करने के लिए आपसे फोन पर राय लेंगे। 

कन्या राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे । आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कोई मित्र आपसे सहयोग के लिए कह सकता है। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपका अध्यात्म की तरफ रुझान अधिक रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेगी। आज बच्चें घर में उधम-कूद करेंगे। उनकी शैतानियों से आप परेशान हो सकते है। 

राशिफल 17 मई 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 17 मई 2020

तुला राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से आपको बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से फोन पर बात होने की संभावना है । निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। परिवार वालों के साथ मिल कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। लवमेट्स आज घर पर अपनी शादी की बात करेंगे। 

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, जिससे काफी राहत महसूस करेंगे। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आयेगी।  आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों का पदोन्नति होने के योग बन रहे है। 

राशिफल 17 मई 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 17 मई 2020

धनु राशि
आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आज आप घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियां को पूरा करने का प्लान बनायेंगे। लवमेट्स के रिश्तों में आज नयापन आयेगा। किसी से चल रहा मनमुटाव आज समाप्त हो जेयेंगे। 

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज आप अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते है, तो  फिलहाल कुछ दिनों के लिए रुक जाना अच्छा रहेगा। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सबकी बात आपको जरूर सुनना चाहिए। कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। संतान से आपको सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होगे।  वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

कुंभ राशि
आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। लम्बे समय से चल रहा किसी कोर्ट-कचहरी के मामले को निपटने के लिए किसी ख़ास दोस्त से फ़ोन पर राय लेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।कारोबार में तरक्की के योग बन रहे है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। रोजमर्रा के कामों में फायदा होगा। आज आपकी बातों से परिवार के लोग सहमत रहेंगे। 

मीन राशि
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। अध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो जायेंगे । आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आप लोगों को अपनी बातें समझने में सफल होंगे। आज बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान दें, नहीं तो किसी से बहस हो सकती है। आपकी दिनचर्या में बदलाव आने से आज कुछ कार्यों को पूरा करने में समय लगेगा। आज पिता के सेहत में सुधार होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल