1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: सावधान रहें इस राशि के जातक, हो सकता है भारी नुकसान

मंगलवार: सावधान रहें इस राशि के जातक, हो सकता है भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 17, 2017 07:08 pm IST,  Updated : Apr 17, 2017 07:08 pm IST

आज के दिन ऐसे सेनानायक जो हाथ में बेंत की छड़ी रखते हों, उन्हें आदर के साथ कुछ गिफ्ट करने से मंगल शुक्र कुयोग नष्ट होता है| जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

मीन राशि
मीन राशि

मीन राशि
आज आपकी शादीशुदा जिंदगी में मिठास बनी रहेगी। इस राशि के मेडिकल विधार्थियों को सफलता हासिल होगी साथ ही कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपके जीवन में कोई ऐसा सुखद बदलाव भी होगा जिसे आप काफी समय तक याद रखेंगे।

आज मेहनत से ज्यादा सफलता मिलेगी। ऑफिस में आप सहकर्मियों से ताल मेल अच्छा बनाकर रखेंगे तो सफलता मिलेगी। आज आप ज्यादा शर्मिले ना बनें और ना ही सीमा लांघें। बिजनेस या कार्यक्षेत्र में कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं।

नई प्लानिंग भी शुरू करने या बनाने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। आमदनी बढ़ाने का अच्छा मौका भी आपको आज मिल सकता है। शेयर बाजार में निवेश करना आज फायदेमंद होगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल