1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: आज बन रहा है सिद्ध योग, ये 7 राशि के जातक को मिलेगा धन लाभ

बुधवार: आज बन रहा है सिद्ध योग, ये 7 राशि के जातक को मिलेगा धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 18, 2017 10:13 am IST,  Updated : Apr 18, 2017 01:33 pm IST

अष्टमी तिथि और बुधवार के संयोग के अलावा आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और सिद्ध योग भी है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए अशुभ तो कुछ के लिे शुभ साबितहो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन...

wednesday
- India TV Hindi
wednesday

धर्म डेस्क: आज श्री शीतला अष्टमी है। आज के दिन पर्युषितान्न ग्रहण करना चाहिए यानि की बासी भोजन ग्रहण करना चाहिए। कृष्णपक्ष की अष्टमी होने से आज कालाष्टमी भी है और बुधवार के संयोग से आज के दिन ही बुधाष्टमी भी है।

ये भी पढ़े

अष्टमी तिथि और बुधवार के संयोग के अलावा आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और सिद्ध योग भी है। स्टेशनरी खरीदने के लिए आज का दिन उत्तम है। छोटे बच्चों की माताओं को चाहिए कि आज के दिन वो स्टेशनरी जरूर ख़रीदें। आज के दिन खरीदी गयी स्टेशनरी न केवल छात्रों के लिए बल्कि ऑफिस के लिए भी शुभ और लाभ प्रदान करने वाली सिद्ध होगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसे रहेगा आज आपका दिन।

मेष राशि

आज राजनितिक कार्यों में आपको सफलता हासिल होगी। किसी बुजुर्ग द्वारा आपको गाइडेन्स मिलेगा। आज बच्चों की सफलता पर आपका मन खुश हो जायेगा। करियर में गंभीरता से विचार करने का समय है। नौकरी में किसी भी तरह के बदलाव के लिए पूरे मन से तैयार रहें। जॉब के भी नये अवसर प्राप्त होने की संभावना है।  

जीवन में आज प्रेम सम्बन्ध की शुरुआत होगी। आज किसी पुराने रिश्तेदार से मिलकर दिल खुश हो जायेगा। मानसिक शांति महसूस होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। आने वाले दिनों की प्लानिंग करेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल