1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 2 शुभ योग, इन राशियों के लिए शुभ साबित होगा गुरुवार

2 शुभ योग, इन राशियों के लिए शुभ साबित होगा गुरुवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 11, 2017 08:14 am IST,  Updated : May 11, 2017 08:21 am IST

गुरुवार को विशाखा नक्षत्र और चंद्र-मंगल के दृष्टि संबंध से बन रहे हैं। लक्ष्मी और प्रवर्ध योग का सीधा फायदा वृष, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को हो सकता है। जानिए आपकी राशि में क्या होगा प्रभाव..

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज से ज्येष्ठ मास का कृष्ण पक्ष शुरू होगा। आज आनंदमयी मां की जयंती है। चूंकि ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की वृदधि है और इसी दिन देवर्षि नारद की जयंती होती है तो देवर्षि नारद की जयंती भी आज ही है। आज के दिन वीणा दान करना चाहिए। ये भी पढ़े:(भूलकर भी सुबह उठकर न देेखें ये चीजें, होगा नुकसान)

गुरुवार को विशाखा नक्षत्र और चंद्र-मंगल के दृष्टि संबंध से बन रहे हैं। लक्ष्मी और प्रवर्ध योग का सीधा फायदा वृष, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को हो सकता है। इनके प्रभाव से नौकरी और कारोबार में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना बन रही है। अगर आपका धन रुका हुआ है, तो आज उस धन की प्राप्ति होगी।

आज दोपहर 12 बजकर 3 मिनट पर सूर्यदेव कृतिका नक्षत्र में चले जायेंगे जहां ये 25 मई की सुबह 8 बजकर 16 मिनट तक रहेंगे। साल में एक बार जब सूर्य देव कृतिका नक्षत्र में आते हैं, उस समय यज्ञ के लिये अग्नि प्रज्वलित करने और उसमें प्रातः साह्यान अग्निहोत्र करने वाला सूर्य की भांति परम तेजस्वी हो जाता है।

गणित के विद्यार्थियों, आत्म तत्व का चिंतन करने वालों, प्रशासनिक अधिकारियों और गायत्री के उपासकों के लिये साल के ये 14 दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान उगते हुए सूर्य को देखने, सूर्य को जल देने, आदित्य ग्रह स्त्रोत पढ़ने और कम से कम 24 बार गायत्री मंत्र पढ़ने से पूर्व तेजस की प्राप्ति होती है। ये भी पढ़े:(जानिए, आखिर क्यों हिंदू धर्म में खाने से पहले भोजन के चारों और छिड़का जाता है 3 बार पानी)

राशि के लोग विशेष काम कर सकते हैं, किसे आज लापरवाही नहीं करनी चाहिए, किन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी रोमांटिक है और वो अपने लव मेट के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं और किस राशि के लोग जो बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हैं उनका फायदा होगा या नहीं यह सब जानने के लिए सुनिए इंडिया टीवी का खास प्रोग्राम भविष्यवाणी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल