1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: आज ये 6 राशियां रहे सतर्क, हो सकता है नुकसान

मंगलवार: आज ये 6 राशियां रहे सतर्क, हो सकता है नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 23, 2017 08:17 am IST,  Updated : May 23, 2017 08:18 am IST

आज के दिन थोड़ा-सा कर्ज अदा कर देने से जल्दी ही सारा कर्ज उतर जाता है। आज से नौकरी और कारोबार में कुछ गलतियां होने से इन राशियों के कुछ लोग बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि
आज आपके करियर में कुछ नए मौके जल्दी ही मिलने वाले हैं। नौकरी बदलते हैं, तो यह आपके लिए ही फायदेमंद होगा। छोटे लेवल का नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज खर्चों में कटौती करने के काफी मौके मिलेंगे। अपने प्रयासों में सफलता पाने के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ अपनी बुद्धि से भी काम लेना होगा तभी जाकर सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार बनेंगें।

आज का दिन का आनन्द उठाएं व शाम को साथी के साथ समय बिताने के लिए बाहर अवश्य जाएं। आज आपके सरकार से संबंधित अटके हुए काम बन जाएंगे। उन संस्थानों से आपके काम को प्राथमिकता मिलेगी जहां अब तक आपके काम पर ध्यान नहीं दिया जाता था। आज अच्छे समय का लाभ उठाते हुए आप अपना सारा काम आज पूरा कर लें आपके लिये अच्छा होगा।

कन्या राशि
आज योग और ध्यान से फायदा होगा। कोई नया सौदा करते समय दस्तावेज अच्छी तरह से जांच-परख लें। काम काज में अड़चने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। धन वृद्धि के अच्छे योग बन रहे हैं।

आज थोड़ा दान पुण्य भी आपके लिए शुभ स्तिथि लेकर आयेगा। आज आपकी अपनी सेहत में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे एवं आप नया जोश एवं स्फूर्ति महसूस करेंगे। बहुत समय से किसी खोई हुई वस्तु के मिल जाने पर आज आपके चेहरे पर खुशी छा जाएगी। शांति की खोज में आप आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर हो सकते हैं।आज विद्यार्थिओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाना पड़ सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल