1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 6 महीने से ज्यादा समय बाद 17 अक्टूबर को खुलेंगे बांके बिहारी मंदिर के कपाट

6 महीने से ज्यादा समय बाद 17 अक्टूबर को खुलेंगे बांके बिहारी मंदिर के कपाट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 30, 2020 02:44 pm IST,  Updated : Sep 30, 2020 02:45 pm IST

बांके बिहारी प्रशासन से घोषणा की है कि मंदिर के द्वारा 17 अक्टूबर से भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।

6 महीने से ज्यादा समय बाद 17 अक्टूबर को खुलेगे बांके बिहारी मंदिर के कपाट- India TV Hindi
6 महीने से ज्यादा समय बाद 17 अक्टूबर को खुलेगे बांके बिहारी मंदिर के कपाट Image Source : TWITTER/TICKITBOOKIT

 कोरोना वायरस के चलते मथुरा स्थित बांके बिहारी के कपाट बंद कर दिए गए थे। लेकिन अब अगले माह नवरात्र के अवसर में भक्तों के लिए कपाट खोल दिए जाएगे। 6 महीने 25 दिन बाद बांके बिहारी मंदिर खुलेगा। खुलने के बाद भक्तों को नियमों को पालन करना जरूरी है।

बांके बिहारी प्रशासन से घोषणा की है कि मंदिर के द्वारा 17 अक्टूबर से भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।  मन्दिर प्रबंधक ने दी जानकारी के अनुसार भक्तों को कोविड 19 के नियमानुसार  ही दर्शन करने को मिलेगा। 

Navratri 2020:19 साल बाद शारदीय नवरात्र पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें कब से शुरु हो रहे है मां दुर्गा के शुभ दिन

मंदिर के प्रशासन ने बताया कि हाई कोर्ट की अनुमति के बाद मंदिर में जीर्णोंद्वार का काम चल रहा है। यह काम 15 अक्टूबर तक चलेगा। जिसके बाद 16 अक्टूबर को साफ-सफाई और सैनिटाइज किया जाएगा। जिसके बाद 17 अक्टूबर को भक्तों के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे। 

Navratri 2020: कोरोना वायरस के मद्देनजर नवरात्रि के लिए महाराष्ट्र सरकार ने जारी की ये 15 गाइडलाइंस

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनलॉक 4 में अधिकतर धर्म स्थलों को खोलने का आदेश दे दिया था। इसके साथ ही लोगों से अपील की थी कि भगवान के दर्शन जाते समय कोरोना वायरस की गाइडलाइन्स का पूरा ध्यान रखा जाए। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल