1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Bhai Dooj 2020: भाई दूज के दिन भाई राशिनुसार अपनी बहन को दें ये गिफ्ट्स, होगा शुभ

Bhai Dooj 2020: भाई दूज के दिन भाई राशिनुसार अपनी बहन को दें ये गिफ्ट्स, होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 16, 2020 07:34 am IST,  Updated : Nov 16, 2020 08:10 am IST

आज के दिन किस राशि वाली बहनों को अपने भाई को टीका करके कौन-सी मिठाई खिलानी चाहिए और किस राशि वाले भाई को अपनी बहन को क्या गिफ्ट देना चाहिए।

Bhai Dooj 2020: भाई दूज के दिन भाई राशिनुसार अपनी बहन को दें ये गिफ्ट्स, होगा शुभ- India TV Hindi
Bhai Dooj 2020: भाई दूज के दिन भाई राशिनुसार अपनी बहन को दें ये गिफ्ट्स, होगा शुभ Image Source : INSTAGRAM/PLCOLLEGE

आज भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भइया दूज का त्योहार है । कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। आज के दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगा कर भाई के कल्याण की कामना करती है, साथ ही भाई अपनी बहन को कुछ उपहार  देता है। आज भाई को अपनी बहन के घर पर भोजन करना चाहिए । पद्मपुराण के अनुसार जो व्यक्ति इस दिन अपनी बहन के घर भोजन करता है, वो साल भर किसी झगड़े में नहीं पड़ता और उसे शत्रुओं का भय नहीं होता है, यानि हर तरह के संकट से भाई को छुटकारा मिलता है।

आज के दिन किस राशि वाली बहनों को अपने भाई को टीका करके कौन-सी मिठाई खिलानी चाहिए और किस राशि वाले भाई को अपनी बहन को क्या गिफ्ट देना चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।   

Bhai Dooj 2020: भाई दूज पर इन 3 शुभ मुहूर्त पर करें भाई को तिलक, साथ ही जानिए पूजा विधि

मेष राशि-  बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद बूंदी के लड्डू खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को अच्छी-सी पीले रंग की ड्रेस गिफ्ट करें।

वृष राशि- बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद बर्फी खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को पर्स गिफ्ट करें ।
मिथुन राशि- बहने अपने भाई को टीका लगाने के बाद काजू की बर्फी खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट गिफ्ट करें। 
कर्क राशि- बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद कोई रसदार मिठाई जैसे - रस मलाई खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को घड़ी गिफ्ट करें।
सिंह राशि- बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद पीले रंग की कोई मिठाई जैसे - बेसन के लड्डू खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को परफ्यूम गिफ्ट करें ।
कन्या राशि- बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद केसर युक्त मिठाई खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को चॉकलेट गिफ्ट करें।
तुला राशि- बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद गुलाब जामुन खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को फुट वियर गिफ्ट करें |
वृश्चिक राशि- बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद बेसन से बनी कोई मिठाई जैसे - सोन पापड़ी खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को उसकी जरूरत की कोई चीज़ गिफ्ट करें । 
धनु राशि- बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद पेठे की मिठाई खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को इयरिंग्स गिफ्ट करें।
मकर राशि- बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद पनीर से बनी कोई मिठाई खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को फूल के प्रिंट वाला कोई कपड़ा देकर उनका आशीर्वाद लें।
कुंभ राशि- बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद नारंगी रंग की कोई मिठाई जैसे - इमरती खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को गर्म कपड़े गिफ्ट करें। 
मीन राशि-  बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद खोये से बनी कोई मिठाई खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को मेकअप किट गिफ्ट करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल