1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुद्ध पूर्णिमा 2018: आज बन रहा है बहुत ही सिद्ध योग, बनना चाहते है लखपति तो राशिनुसार करें ये उपाय

बुद्ध पूर्णिमा 2018: आज बन रहा है बहुत ही सिद्ध योग, बनना चाहते है लखपति तो राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 28, 2018 02:29 pm IST,  Updated : Apr 30, 2018 10:08 am IST

30 अप्रैल, वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 06:28 पर समाप्त हो चुकी है। फिलहाल वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि चल रही है, जो कि कल सुबह 06:48 तक रहेगी। साथ ही आज स्वाति नक्षत्र है, जो कि आज दोपहर 02:47 तक रहेगा। जानिए राशिनुसार क्या उपाय करना होगा शुभ...

Purnima 2018
Purnima 2018

तुला राशि
अगर आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं और एक कामयाब इंसान बनना चाहते हैं, तो उसके लिये आज के दिन आपको अर्जुन के पेड़ को नमस्कार करना चाहिए, उसकी जड़ में पानी डालना चाहिए और उसकी पूजा करनी चाहिए। साथ ही ध्यान रखना चाहिए कि आज के दिन आप अर्जुन के पेड़ को किसी भी तरह से नुकसान न पहुचाएं और न ही किसी उपयोग में लाएं। अगर आपके आस-पास कहीं अर्जुन का पेड़ नहीं है तो इंटरनेट से अर्जुन के पेड़ की फोटो को डाउनलोड करके उसके दर्शन करें और पूरा दिन उस फोटो को अपने पास संजोये रखें। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि
अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है और उसके कारण आपकी तरक्की रूक-सी गई है, तो आज के दिन एक सफेद चन्दन की गोली लेकर अपने मन्दिर में रखें और उस पर 11 बार राहु के मंत्र का जाप करें। मंत्र पहले भी मैंने आपको बताया है, एक बार फिर से बता देता हूं- ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:। आज के दिन चन्दन की गोली पर राहु के इस मंत्र का जाप करने के बाद, उस चन्दन की गोली को एक सफेद रंग के धागे में पिरोकर अपने गले में धारण कर लें और कम से कम अगला स्वाति नक्षत्र आने तक धारण करे रखें। अगर उसके बाद भी पहने रखेंगे, तो बहुत अच्छा होगा। वरन् उस चन्दन की गोली को धागे समेत बहते पानी में बहा दें।

अगली स्लाइड  में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल