1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुद्ध पूर्णिमा 2018: आज बन रहा है बहुत ही सिद्ध योग, बनना चाहते है लखपति तो राशिनुसार करें ये उपाय

बुद्ध पूर्णिमा 2018: आज बन रहा है बहुत ही सिद्ध योग, बनना चाहते है लखपति तो राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 28, 2018 02:29 pm IST,  Updated : Apr 30, 2018 10:08 am IST

30 अप्रैल, वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 06:28 पर समाप्त हो चुकी है। फिलहाल वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि चल रही है, जो कि कल सुबह 06:48 तक रहेगी। साथ ही आज स्वाति नक्षत्र है, जो कि आज दोपहर 02:47 तक रहेगा। जानिए राशिनुसार क्या उपाय करना होगा शुभ...

Purnima 2018
Purnima 2018

कुंभ राशि
अगर आप अपनी कार्यक्षमता को मजबूत करना चाहते हैं, तो आज के दिन राहु के मंत्र का जाप करें। राहु का मंत्र इस प्रकार है- ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:। आज के दिन इस मंत्र का 11 बार जाप करने से आपकी कार्यक्षमता मजबूत होगी, लिहाजा आप बेहतर ढंग से अपना कार्य पूरा कर पायेंगे। लेकिन ध्यान रहे कि आज दोपहर 02:47 से पहले राहु के इस मंत्र का जाप कर लें क्योंकि स्वाति नक्षत्र आज 02:47 तक ही रहेगा।

मीन राशि
अगर आपकी सेहत में लगातार उतार-चढ़ाव बने रहते हैं, जिसके चलते आप थोड़े परेशान रहते हैं और अपने काम समय पर नहीं कर पाते, तो आज के दिन सुबह के समय पांच हल्दी की गांठ लेकर श्री गणेश के सामने रखें और भगवान की विधि-पूर्वक पूजा करें। पूजा समाप्त होने के बाद उन हल्दी की गाठों को किसी चीज़ में बांधकर अपने कपड़ों की अलमारी में रख दें। ऐसा करने से आपको अपनी सेहत में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से छुटकारा मिलेगा और आप अपने कामों को समय पर कर पायेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल