1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार प्रदोष व्रत के दिन व्रत करने से होती है सभी मनोकामनाएं पूर्ण

गुरुवार प्रदोष व्रत के दिन व्रत करने से होती है सभी मनोकामनाएं पूर्ण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 22, 2015 10:30 pm IST,  Updated : Jan 20, 2016 11:24 pm IST

प्रदोष व्रत 21 जनवरी, गुरुवार को है। जो कि गुरू प्रदोष व्रत है। सूतजी के अनुसार गुरु प्रदोष व्रत का पालन करने वाले सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। अगर आप व्रत रख रहे है तो किसी योग पंडित से पूजा कराएं। जोकि बहुत ही महान काम है।

lord shiv- India TV Hindi
lord shiv

नई दिल्ली:  हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत प्रत्येक मास की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। पौषमास मास की कृष्ण पक्ष को प्रदोष पड़ रहा है। इस व्रत में भगवान शिव जी की पूजा की जाती है। इस बार प्रदोष व्रत 21 जनवरी, गुरूवीर को है। जो कि गुरू प्रदोष व्रत है।

सूतजी के अनुसार गुरू प्रदोष व्रत का पालन करने वाले सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। अगर आप व्रत रख रहे है तो किसी योग पंडित से पूजा कराएं। जोकि बहुत ही महान काम है।

ये भी पढ़े- अघोरियों के बारे में जानकर सिहर जाएगे आप

पुराणों के अनुसार माना जात है कि इस अवधि के बीच भगवान शिव कैलाश पर्वत में प्रसन्न होकर नृत्य करते है। इस दिन व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। जानिए इसकी पूजा विधि, कथा और महत्व के बारें में।

प्रदोष व्रत का महत्व

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि प्रदोष व्रत को रखने से आपको दो गायों को दान देने के समान पुण्य मिलता है। इस दिन व्रत रखने और शिव की आराधना करने पर भगवान की कृपा आप पर हमेशा रहती है। जिससे आपको मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस व्रत करने से आप और आपका परिवार हमेशा आरोग्य रहता है। साथ ही आप की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

गुरु प्रदोष व्रत शत्रुओं के विनाश के लिए किया जाता है। गुरुवार के दिन होने वाला प्रदोष व्रत सौभाग्य और दाम्पत्य जीवन की सुख-शान्ति के लिए के साथ-साथ सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला होता है।

अगली स्लाइड में पढ़े पूजा-विधि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल