1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मनुष्य को कभी भी इस एक चीज का नहीं करना चाहिए भरोसा, कई बार आपकी कोशिश पलट सकती है सब कुछ

मनुष्य को कभी भी इस एक चीज का नहीं करना चाहिए भरोसा, कई बार आपकी कोशिश पलट सकती है सब कुछ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 17, 2020 07:56 am IST,  Updated : Dec 17, 2020 05:22 pm IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti always do your karma do not leave everything on luck Chanakya Niti Quotes Lifestyle Ne- India TV Hindi
Chanakya Niti मनुष्य को कभी भी इस एक चीज का नहीं करना चाहिए भरोसा, कई बार आपकी कोशिश पलट सकती है सब कुछ Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार मनुष्य को हमेशा कोशिश करते रहना चाहिए इस पर आधारित है। 

'क्या पता किस्मत में लिखा हो कि कोशिश से ही मिलेगा।' आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि मनुष्य को हमेशा किसी भी चीज को पाने की कोशिश करते रहना चाहिए। लगातार किसी भी कार्य को करते रहने पर किस्मत भी आपकी उन कोशिशों को साकार रूप देने में मदद करने लगती है। हालांकि उन कोशिशों में आपकी ईमानदारी जरूर शामिल होनी चाहिए। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मनुष्य सब कुछ किस्मत पर छोड़ देता है। ऐसा करना ठीक नहीं है क्योंकि कई बार आप अपने कर्म द्वारा किस्मत में लिखा भी पलट सकते हैं। 

मनुष्य को बोलते वक्त हमेशा इस बात का रखना चाहिए ध्यान, वरना बन जाएगा हंसी का पात्र

दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने कर्मों से अपनी किस्मत बदल देते हैं तो कुछ सिर्फ किस्मत के भरोसे ही बैठे रहते हैं। आचार्य चाणक्य का कहना है कि कोई भी कार्य अगर सच्ची निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया जाए तो भगवान भी उसका साथ देते हैं। ऐसा करके मनुष्य ना केवल अपनी किस्मत बदल सकता है बल्कि उस चीज को भी पा सकता है जिसे वो हासिल करना चाहता है। इसलिए कभी भी किस्मत के भरोसे कोई भी काम नहीं छोड़ना चाहिए। 

दुनिया के किसी भी कोने में ऐसे व्यक्ति को नहीं मिल सकती शांति, जो पैसा कमाने के लिए अपनाता है ये तरीका

वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सिर्फ किस्मत के भरोसे बैठे रहते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि अगर वो चीज उनकी किस्मत में होगी तो वो उन्हें मिल जाएगी। ऐसे में आचार्य का कहना है कि अगर आप किसी भी चीज को पाने की ईमानदार कोशिश नहीं करेंगे तो वो चीज आपको मिलना मुश्किल है। ऐसा इसलिए क्योंकि हो सकता है कि आपकी किस्मत में भी यही लिखा है कोशिश करने से ही मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल