1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जंगल में सूखे पेड़ की तरह होता है परिवार का ये सदस्य, चाणक्य की इस नीति में छिपा है सुखमय जीवन का राज

जंगल में सूखे पेड़ की तरह होता है परिवार का ये सदस्य, चाणक्य की इस नीति में छिपा है सुखमय जीवन का राज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 23, 2020 10:12 am IST,  Updated : Jun 23, 2020 10:13 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti - India TV Hindi
Chanakya Niti  - चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

सुखी जीवन का राज आचार्य चाणक्य की नीतियों में छिपा है। इन नीतियों को जीवन में उतारकर हर कोई अपने जीवन को सुखमय बना सकता है। अगर आप भी अपने जीवन में शांति और सौहाद्र चाहते हैं तो इन नीतियों और अनमोल विचारों को जीवन की कसौटी पर अपनाएं। आज हम आचार्य चाणक्य के इन अनमोल विचारों में से एक का विश्लेषण करेंगे।

बुरा वक्त आए तो इस पक्षी की तरह लें होश से काम, चाणक्य की इस नीति में छिपा है सफलता का राज

"जैसे एक सूखा पेड़ आग लगने पे पूरे जंगल को जला देता है। उसी प्रकार एक दुष्ट पुत्र पूरे परिवार को खत्म कर देता है।"  आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का मतलब है कि सूखे पेड़ में जल्दी आग पकड़ती है। अगर ये पेड़ किसी कारण आग की चपेट में आ जाए तो चुटकियों में पूरे जंगल को जला देता है। ठीक इसी प्रकार अगर किसी परिवार का एक बेटा दुष्ट निकल जाए तो वो पूरा परिवार खत्म करने की ताकत रखता है। 

आग में घी डालने वालों का ऐसा होता है हश्र, चाणक्य की इस नीति में छिपा है सफल जीवन का मंत्र

माता-पिता अपने बच्चों को समान संस्कार देते हैं। अपने बच्चों में वो किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करते। हालांकि प्रकृति के अनुसार सभी के स्वभाव में अंतर जरूर होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ बच्चे अपने संस्कार भूल कर गलत रास्ता चुन लेते हैं। ये रास्ता उस वक्त तो उन्हें ठीक लगता है लेकिन समय के साथ इस रास्ते की खामियां उन्हें नजर आने लगती हैं। उस वक्त वो अपने कर्मों से इतने आगे निकल चुके होते हैं कि उनकी गलतियों का प्रभाव उनके परिवार पर भी पड़ने लगता है। इसीलिए आचार्य चाणक्य ने कहा है कि एक खराब बेटा पूरे परिवार को खत्म कर सकता है। 

अगर आप सफल जीवन चाहते हैं तो ऐसा करने से बचें। इससे न केवल आप सुखी रहेंगे बल्कि आपका परिवार भी दुख तकलीफों से दूर रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल