1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मुसीबत आने पर मूर्ख लोग ही सबसे पहले सोचते हैं ये एक चीज, नहीं किया बदलाव तो पड़ सकता है भारी

मुसीबत आने पर मूर्ख लोग ही सबसे पहले सोचते हैं ये एक चीज, नहीं किया बदलाव तो पड़ सकता है भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 21, 2020 06:06 am IST,  Updated : Jul 21, 2020 06:06 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti - India TV Hindi
Chanakya Niti - चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार आज के समय में भी प्रासांगिक हैं। अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में सफलता चाहता है तो उसे इन विचारों को जीवन में उतारना होगा। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार कार्यों के मध्य कठिनाई आने पर आधारित है। 

"मूर्ख लोग कार्यों के मध्य कठिनाई उत्पन्न होने पर दोष ही निकाला करते हैं।" आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि वो लोग मूर्ख ही होते हैं जिन्हें किसी भी तरह की मुसीबत आने में दोष ही निकालना होता है। सुख और दुख जीवन के दो पहलू हैं। अगर जीवन में सुख आता है तो दुख भी देखना नियति का नियम है। ठीक इसी तरह हर कार्य आसानी से हो जाए तो कहने ही क्या।

कई बार कार्य को करते वक्त उसके बीच में इतनी मुश्किलें आती हैं कि एक समय पर ऐसा लगने लगता है कि ये काम पूरी नहीं हो पाएगा। ऐसे वक्त में मनुष्य को बिल्कुल भी घबराना नहीं चाहिए, और न ही उम्मीद का दामन छोड़ना चाहिए। उम्मीद के साथ हौसला ही एक ऐसी चीज है जिससे आप किसी भी काम के बीच में आने वाली मुसीबत का डटकर सामना कर सकते हैं। 

ये मुश्किलें ही जीवन का उतार चढ़ाव है। कई बार कोई काम चुटकियों में हो जाता है तो कई बार काम के बीच इतने अड़ंगे लगते हैं कि लोग बेहद परेशान हो जाते हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो काम के बीच मुश्किलें आने पर कुछ न कुछ दोष निकालने लगते हैं। ऐसे लोग मूर्ख होते हैं। ये लोग कार्य के बीच जब भी किसी तरह की समस्या आती है तो उसमें दोष निकालना शुरू कर देते हैं। यहां तक कि वो  इस दोष का ठीकरा कभी किसी दूसरे की बुरी नजर तो कभी बुरी सोच को देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो बिल्कुल न करें। जरूरी नहीं है कि हर काम आसानी से हो जाए। कई बार काम के दौरान मुसीबतें आना लाजमी हैं। यही मुसीबतें व्यक्ति को हर परिस्थित का सामना करने के लिए तैयार करती हैं।

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

अंधे के समान होता है इस एक चीज की पहचान न करने वाला मनुष्य, जरा सी चूक पड़ सकती है भारी

काम के वक्त मनुष्य को इस पशु की तरह करना चाहिए व्यवहार, तभी हो पाएगा अपने मकसद में सफल

कपटी मनुष्य का ऐसा बर्ताव होता है खतरे का संकेत, अगर जान गए आप खुद को बचाना होगा आसान

मूर्ख व्यक्ति इस अनमोल चीज का मोल कभी नहीं समझ पाता, फंस गए इसमें तो हो जाएगा बंटाधार

इन दो चीजों की मनुष्य को कभी नहीं करनी चाहिए चिंता, वरना दांव पर लग जाता है वर्तमान भी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल