1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. लाख कोशिश करने के बाद भी इस चीज से नहीं जीत सकता मनुष्य, मिल जाए साथ तो बड़ों बड़ों को दे सकता है मात

लाख कोशिश करने के बाद भी इस चीज से नहीं जीत सकता मनुष्य, मिल जाए साथ तो बड़ों बड़ों को दे सकता है मात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 24, 2020 06:31 am IST,  Updated : Aug 25, 2020 08:45 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

chanakya niti in hindi, chanakya niti, chanakya, chanakya niti quotes, chanakya quotes, chanakya sto- India TV Hindi
Chanakya Niti in Hindi खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए। Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार समय पर आधारित है।

'समय जिसका साथ देता देता है वो बड़ों बड़ों को मात देता है। अमीर के घर बैठा कौवा भी सबको मोर लगता और गरीब का भूखा बच्चा भी सबको चोर लगता है। इंसान की अच्छाई पर सब खामोश रहते हैं, चर्चा अगर उसकी बुराई पर हो तो गूंगे भी बोल पड़ते हैं।' आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य की इन लाइनों का अर्थ है कि सबसे ज्यादा बलवान समय ही होता है। अगर समय किसी के साथ हो तो वो किसी को भी मात दे सकता है। यहां तक कि अमीर व्यक्ति के घर पर अगर कौवा भी बैठा हुआ तो वो भी उसे मोर ही दिखाई देता है। वहीं गरीब का बच्चा अगर भूखा हो और कुछ खा रहा तो उसे सामने वाला यही समझेगा कि वो खाने की चीज को चुरा कर खा रहा है। इसी तरह अगर किसी इंसान ने अच्छा काम किया हो तो लोग उसकी तारीफ करना पसंद नहीं करते लेकिन अगर कोई ऐसा काम किया तो जो ठीक न हो तो ऐसे लोग भी बुराई करेंगे जिसे वो व्यक्ति दूर दूर तक जानता नहीं हो।

जिंदगी में इस तरह का कई बार मनुष्य को देखने को मिलता है। समय एक ऐसी चीज है जो आपका बड़े से बड़ा घाव भरने की ताकत रखती है। किसी ने अगर आपका दिल दुखाया हो तो उस वक्त ऐसा लगेगा कि बस यही अंत है। लेकिन समय के साथ ये घाव आपका भरता चला जाता है। इसके साथ ही चीजों को देखने का नजरिया भी बदलता चला जाता है। वहीं दूसरी ओर समय किसी भी रंक को राजा तो राजा को रंक बनाने की ताकत भी रखता है। 

कई बार मनुष्य कुछ ऐसे काम कर देता है कि उसकी अच्छाई चारो दिशाओं में फैलती है। कुछ लोग मनुष्य की अच्छाई सुनकर खुश होते हैं तो कुछ बुरा महसूस करते हैं। यहां तक कि वो उसकी अच्छाई में भी बुराई ढूंढने की कोशिश करते हैं। वहीं अगर उस व्यक्ति का कोई बुरा काम या कुछ बुराई नजर आ गई हो तो उसे जंगल में आग की तरह फैला देते है्ं। यहां तक कि वो लोग भी उस व्यक्ति की बुराई करते है्ं जिनसे उसका वास्ता दूर दूर तक नहीं है। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि समय बहुत शक्तिशाली होता है। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

लाखों-करोड़ों रुपये होने के बाद भी इस एक चीज को कभी हासिल नहीं कर सकता मनुष्य, भले ही बीत जाए ये जीवन

फैसला लेने से पहले हमेशा मनुष्य को करना चाहिए ये काम, तभी कहलाएगा स्वाभिमानी

बिना कुछ बुरा किए दुश्मनों को अगर दे दी आपने ये सजा, तो जिंदगीभर नहीं निकाल पाएंगे इसका तोड़

मनुष्य को जीवन में सोच समझकर ही उठानी चाहिए ये तीन चीजें, एक भूल भी वापस जाने के सारे रास्ते कर देगी बंद

लकड़ी में लगी दीमक के समान होता है ऐसा मनुष्य, परछाई मात्र पड़ने से अंदर तक कर देगा खोखला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल