1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. लकड़ी में लगी दीमक के समान होता है ऐसा मनुष्य, परछाई मात्र पड़ने से अंदर तक कर देगा खोखला

लकड़ी में लगी दीमक के समान होता है ऐसा मनुष्य, परछाई मात्र पड़ने से अंदर तक कर देगा खोखला

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 16, 2020 06:07 am IST,  Updated : Aug 16, 2020 06:10 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार लज्जा पर आधारित है।

'जिन लोगों में लज्जा का गुण न हो, जो किसी भी गलत कार्य को करने में संकोच न करें और जो लज्जा हीन हों। उनसे मित्रता नहीं करनी चाहिए।' चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य के इस कथन का मतलब है कि जिन लोगों में लज्जा यानी कि शर्म न हो, किसी भी गलत काम को करने से पहले एक बार भी न सोचें। उनसे दोस्ती नहीं करनी चाहिए। इस तरह की प्रवृत्ति वाले मनुष्यों से हमेशा दूरी बनाकर ही रखनी चाहिए। इस तरह के लोगों से मेलजोल बढ़ाने से आप खुद का ही नुकसान कर सकते हैं। 

कई बार ऐसा होता है कि आपका भरोसा वही तोड़ते हैं जिन पर आपको सबसे ज्यादा यकीन होता है। यानी कि भरोसे का फायदा उठाकर आपको ऐसे भवंर में फंसा जाएंगे जहां से बच निकलना बहुत मुश्किल होता है। उदाहरण के तौर पर आपने किसी ऐसे दोस्त का साथ उस वक्त दिया जब उसके साथ कोई नहीं था। 

उस समय उस व्यक्ति ने आपकी इस उदारता को अपनाया और आपके साथ अच्छा बनकर रहा। लेकिन मौका मिलते ही ऐसे पलटा जैसे कि वो आपको जानता तक न हो। ऐसा व्यक्ति अपना असली स्वरूप दिखाने से पहले एक बार भी ये नहीं सोचते कि वो जिसके साथ ऐसा कर रहे हैं उन्होंने आपका साथ तब दिया था जब आपके साथ कोई नहीं था। ऐसे लोग मतलबी और एहसान फरामोश होते हैं। 

ऐसे लोगों में शर्म की तो परछाई भी नहीं होती। यहां तक कि ऐसा बर्ताव करते वक्त उन्हें कोई संकोच भी नहीं होता। ऐसे लोगों से एक बार अगर आप ठोकर खा जाएं तो दोबारा दोस्ती नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसे दोस्त दोस्ती के नाम पर भी कलंक होते हैं। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

मुश्किल वक्त के लिए मनुष्य को हमेशा बचाकर रखनी चाहिए ये एक चीज, वरना मौके पर कोई नहीं देता साथ

इस चीज को हमेशा बांटने से डरता है मनुष्य, फिर भी बांट दिया अगर तो मिलता है अमृत

दुश्मन की कमजोरी का पता लगाने के लिए बस इस एक चीज को करें फॉलो, चुटकियों में खुल जाएगा सारा भेद

जन्म से ही मनुष्य के साथ जुड़ जाती है ये 4 चीजें, बार-बार कोशिश करने के बाद भी दूसरा कभी नहीं कर सकता हासिल

मनुष्य की इस आदत की वजह से खुल सकता है उसका भेद, लाख कोशिशों के बाद भी छुपाना मुश्किल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल