1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. दुश्मन की कमजोरी का पता लगाने के लिए बस इस एक चीज को करें फॉलो, चुटकियों में खुल जाएगा सारा भेद

दुश्मन की कमजोरी का पता लगाने के लिए बस इस एक चीज को करें फॉलो, चुटकियों में खुल जाएगा सारा भेद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 11, 2020 06:12 am IST,  Updated : Aug 11, 2020 06:12 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार करने पर लोगों की कमजोरियां का पता चलता है इस पर आधारित है।

"मंत्रणा रूप आंखों से शत्रु के छिद्रों अर्थात उसकी कमजोरियों को देखा-परखा जाता है।"  आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि मनुष्य विचार करने से भी किसी की भी कमजोरियां का पता लग सकता है। फिर चाहे वो शत्रु ही क्यों न हो। इसमें अहम भूमिका आंखों की होती है। मनुष्य की आंखें उसके दिल का हाल बयां कर देती हैं ये तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन क्या आपको पता है इन्हीं आखों से किसी भी की कमजोरियों को देखा और परखा भी जा सकता है। 

जब भी हम लोग किसी से मिलते हैं तो उसे और जानने की इच्छा होती है। हर बार ऐसा मुनासिब नहीं है कि आपको उससे बात करने का ज्यादा मौका मिले। ऐसे में आंख ही है जिसके द्वारा हम लोग उस व्यक्ति की अच्छाई और बुराई दोनों का पता लगा सकते हैं। मनुष्य अपनी जुबां से फिर भी झूठ बोल सकता है लेकिन आंख सच का आइना होती हैं। आंखों से कुछ भी छुपाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन होता है।

इसीलिए अचार्य चाणक्य ने कहा है कि अगर आपको शत्रु की कमजोरियां का पता लगाना हो तो आंखें ही उसका जरिया है। किसी भी काम के प्रति आत्म विश्वास हो या फिर काम को करने से पहले का डर सभी कुछ मनुष्य की आंखों में झलक ही आता है। बस आपको सामने वाली आंखों को पढ़ने की कला आनी चाहिए। हालांकि आंखों को पढ़ना इतना मुश्किल भी नहीं होता। आपको बस थोड़ा ध्यान देने की जरूरत होती है। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

जन्म से ही मनुष्य के साथ जुड़ जाती है ये 4 चीजें, बार-बार कोशिश करने के बाद भी दूसरा कभी नहीं कर सकता हासिल

मनुष्य की इस आदत की वजह से खुल सकता है उसका भेद, लाख कोशिशों के बाद भी छुपाना मुश्किल

अपना काम निकलवाने के लिए कपटी मनुष्य इस चीज के समान करता है बर्ताव, फंस गए इसमें तो हो जाएगा बुरा हाल

इस एक चीज के बिना जीवन में कुछ भी नहीं कर सकता मनुष्य, रूठने पर राजा भी बन सकता है रंक

जंगल में फैली आग की तरह व्यवहार करते हैं ऐसे स्वभाव वाले मनुष्य, फंस गए जाल में तो खुद को बचाना मुश्किल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल