1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti : जरूरत से ज्यादा अगर मनुष्य को मिल गई ये एक चीज तो अहंकारी बनना तय

Chanakya Niti : जरूरत से ज्यादा अगर मनुष्य को मिल गई ये एक चीज तो अहंकारी बनना तय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 15, 2021 06:16 am IST,  Updated : Sep 15, 2021 04:51 pm IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti -चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti -चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का विचार जीवन की कड़वी सच्चाई पर आधारित है।

'लोगों को उतनी इज्जत दो जितने में अपनी कम ना हो, ज्यादा इज्जत देने से कुछ लोग सर पर चढ़ जाते है।' आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य का कहना है कि लोगों को उतनी इज्जत दो जितनी आपको कम ना पड़े। अगर आप किसी को जरूरत से ज्यादा सम्मान देते हैं तो वो आपके सिर पर चढ़ जाते हैं। इसलिए सामने वाले का दायरे में रहकर ही सम्मान करना चाहिए।

हर मनुष्य को इस तरह के स्वभाव वाले व्यक्ति से कर लेना चाहिए किनारा, वरना रोते हुए बीतेगी जिंदगी

असल जिंदगी में आपका आमना सामना कई तरह के लोगों से होता है। कुछ लोगों को आप अपने जीवन में इतनी ज्यादा अहमियत देते हैं कि वो आपको अपने सामने कुछ नहीं समझते। यानी कि सामने वाले की नजरों में आपके प्रति इज्जत थोड़ी कम हो जाती है। ऐसे में हो सकता है कि उसका आपके प्रति बर्ताव ही बदल जाए। 

हर मनुष्य को इन 2 चीजों का जरूर रखना चाहिए ध्यान, तभी अच्छे और बुरे में कर पाएगा फर्क

ऐसा इसलिए क्योंकि सामने वाला आपके द्वारा दिए गए सम्मान का गलत फायदा उठाने की कोशिश करता है। उसे लगता है कि सामने वाला तो आपका सम्मान करता है तो उसके साथ आप बातों में किसी भी तरह का व्यवहार कर लो। ऐसे में कई बार वो आपको सबके सामने नीचा दिखाने की कोशिश भी कर सकता है। अगर ऐसा हो तो आपको उसका विरोध करना चाहिए। हालांकि कोशिश इसी बात की करनी चाहिए कि आप सामने वाले को उतनी ही इज्जत दे जितना वो उसके लायक हो। अगर ऐसा ना हुआ तो सामने वाला अहंकार में चूर आपको अपने व्यवहार से चोट पहुंचा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल