1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. हमेशा खुश रहने के लिए मनुष्य को करना होगा ये एक काम, वरना जिंदगी भर बहाते रह जाएंगे आंसू

हमेशा खुश रहने के लिए मनुष्य को करना होगा ये एक काम, वरना जिंदगी भर बहाते रह जाएंगे आंसू

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 14, 2021 06:07 am IST,  Updated : Mar 14, 2021 06:07 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti-चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये  इस पर आधारित है कि जो जैसा है उसके साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए।

'हर बात दिल पर लगाओगे तो रोते रह जाओगे, इसलिए जो जैसा है उसके साथ वैसा बनना सीखो।' आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि किसी भी बात को दिल पर नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने वाला व्यक्ति जीवन भर दुख का भोगी रहेगा। मनुष्य को जो जैसा होता है उसके साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए। असल जिंदगी में मनुष्य का सामना कई तरह के लोगों से होता है। ऐसे में जरूरी नहीं है कि सामने वाला आपके समान ही व्यवहार करे। कई बार लोग आपके मुताबिक या फिर आप जैसे नेचर के नहीं होते हैं।

दूसरों के साथ इस तरह का व्यवहार करने वालों को मिलता है ऐसा दंड, जिंदगी भर रहते हैं दुखी

उनका ना केवल स्वभाव अलग होता है बल्कि उनकी बातचीत करने तरीका भी अलग होता है। ऐसे में हर बात को दिल पर नहीं लगाना चाहिए। हालांकि कई लोग ऐसे होते हैं कि जिनका मन बहुत कोमल होता है। वो हर छोटी से छोटी बात को दिल पर लगा लेते हैं। इससे ना केवल उन्हें तकलीफ होती है कई बार वो दूसरों के सामने रो भी जाते हैं। उन्हें इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि जो जैसा है उसके साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए। ऐसे में आचार्य चाणक्य का कहना है कि हर बात दिल पर लगाओगे तो रोते रह जाओगे, इसलिए जो जैसा है उसके साथ वैसा बनना सीखो।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल