1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मन को एकाग्र करके ही कोई भी मनुष्य हासिल कर सकता है अपना लक्ष्य

मन को एकाग्र करके ही कोई भी मनुष्य हासिल कर सकता है अपना लक्ष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 15, 2021 06:12 am IST,  Updated : Jun 15, 2021 06:12 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti-चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये लक्ष्य को पाने के लिए एकाग्रता का होना जरूरी है इस पर आधारित है।

'लक्ष्य को पाना है तो पहले अपने मन को एकाग्र करना सीखो।' आचार्य चाणक्य 

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि अगर कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को पाना चाहता है तो सबसे पहले उसे अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रहना होगा। अगर आप अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रहेंगे तो इससे आप किसी भी काम को आसानी से कर पाएंगे। 

Chanakya Niti: मनुष्य में जरूरत से ज्यादा धैर्य का होना बना देता है उसे कायर

असल जिंदगी में कई ऐसे लोग होते हैं जो लक्ष्य तो पाना चाहते हैं लेकिन उसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज को नजरअंदाज कर देते हैं। ये चीज कुछ और नहीं बल्कि एकाग्रता है। अगर आपने अपने जीवन में किसी लक्ष्य को सेट किया है तो इसके लिए मन को शांत रखना होगा। अगर आपका मन शांत रहेगा तो आप अपने लक्ष्य को हासिल कैसे करें ये अच्छी तरह से सोच पाएंगे, क्योंकि शांत मन से इंसान को हर चीज साफ और स्पष्ट नजर आता है। 

कई बार लाख बुराइयों के बाद भी मनुष्य का एक गुण हो जाता है सब पर भारी

अक्सर ऐसा होता है कि लोग अपना लक्ष्य तो निर्धारित कर लेते हैं लेकिन उसे पूरा कैसे करें उस बात पर ध्यान नहीं देते। किसी भी चीज को अगर आपको हासिल करना है तो उसके लिए मन का शांत रहना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप किसी भी काम को ठंडे दिमाग से करेंगे तो आपका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर एकाग्रित रहेगा। कोई भी काम जब इंसान शांत मन से करता है तो उसे हर चीज सही तरीके से समझ आती है। वो अपने फैसले के हर पहलू को अच्छे से समझता है। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि लक्ष्य को पाना है तो पहले अपने मन को एकाग्र करना सीखो।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल