1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. खुशहाल जीवन के लिए मनुष्य कभी ना ले झूठ का सहारा, वरना सब कुछ लग जाएगा दांव पर

खुशहाल जीवन के लिए मनुष्य कभी ना ले झूठ का सहारा, वरना सब कुछ लग जाएगा दांव पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 27, 2021 06:10 am IST,  Updated : May 27, 2021 09:17 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti-चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का विचार झूठ पर आधारित है। 

'झूठ का कोई भविष्य नहीं होता वो आपका आज शायद सुखद कर सकता है, पर कल तो बिल्कुल नहीं।' आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि मनुष्य को कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि झूठ आपको कुछ पल के लिए सुख दे सकता है लेकिन पोल खुलते ही आपका जीवन बर्बाद भी कर सकता है। 

असल जिंदगी में आपका सामना कई तरह के लोगों से होता है। इनमें से कुछ लोग हमेशा सच बोलने पर यकीन रखते हैं। कुछ झूठ और सच दोनों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं तीसरी तरह के लोग ऐसे होते हैं कि वो हर बात में खुद को बचाने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। ऐसे लोग बहुत ज्यादा खतरनाक होते हैं। आचार्य चाणक्य का कहना है कि मनुष्य को कभी भी झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए। कोई भी मनुष्य कितनी भी सफाई से झूठ क्यों ना बोले कभी ना कभी वो सामने आकर ही रहता है। 

वहीं दूसरी तरफ हर बात पर झूठ बोलने वाले इंसान पर किसी भी व्यक्ति का भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे व्यक्ति को लोग संदेह से देखने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे व्यक्ति का पता नहीं कब और किस तरह से वो बात घुमाकर सच को इस तरह से तोड़ मरोड़ कर पेश करे कि वो झूठ ही बन जाए। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि झूठ का कोई भविष्य नहीं होता। वो एक ऐसी इमारत होती है जो एक हवा के झोके से ढह जाएगी। ये इमारत आपके आज को भले ही सुख से भर दे लेकिन कल तो बिल्कुल भी नहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल