1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. हर मनुष्य को अपनी इस एक चीज का करना चाहिए सामना, फिर चाहे कोई भी हो अंजाम

हर मनुष्य को अपनी इस एक चीज का करना चाहिए सामना, फिर चाहे कोई भी हो अंजाम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 08, 2020 07:51 am IST,  Updated : Dec 08, 2020 07:51 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti-चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और अनुमोल वचनों को जिसने जिंदगी में उतारा वो खुशहाल जीवन जी रहा है। अगर आप भी अपने जीवन में सुख चाहते हैं तो इन वचनों और नीतियों को जीवन में ऐसे उतारिए जैसे पानी के साथ चीनी घुल जाती है। चीनी जिस तरह पानी में घुलकर पानी को मीठा बना देती है उसी तरह से विचार आपके जीवन को आनंदित कर देंगे। आचार्य चाणक्य के इन अनुमोल विचारों में से आज हम एक विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार भय का सामना करना चाहिए इस पर आधारित है। 

'भय को नजदीक ना आने दो, अगर यह नजदीक आए इस पर हमला कर दो। यानी कि भय से भागो मत। इसका सामना करो।' आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि मनुष्य को भी कभी भय से भागना नहीं चाहिए। उसका डटकर सामना करना चाहिए। ऐसा करके ही आप अपने आपको सभी डर से मुक्त कर पाओगे। आचार्य के इस कथन का अर्थ असल जिंदगी में बहुत गहराई से जुड़ा हुआ है। अक्सर जिंदगी में आपने कई लोगों को कई चीजों से डरते हुए देखा होगा। ये भय किसी चीज से डरने से लेकर किसी अपने को खोने तक से जुड़ा हुआ है। दुनिया में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो डर से मुक्त हो। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप इस डर का सामना ना करें। मनुष्य को जीवन में हर एक चीज का डटकर सामना करना चाहिए फिर चाहे वो डर ही क्यों ना हो। 

मरते दम तक भी मनुष्य को अपनी इस एक चीज का नहीं करना चाहिए खुलासा, तभी रहेगा सुखी

साधारण तौर पर मनुष्य अपने जीवन में कई तरह के डर से जूझता रहता है। ये डर हैं- किसी अपने को खोने का डर, अनहोनी घटना का डर, किसी हॉरर फिल्म को देखने के बाद का डर, कंगाल होने का डर, दूसरों को अपने आप से आगे निकलने का डर। इन सभी डरों से मुक्ति पाने का सिर्फ एक ही तरीका है और वो है सामना करना और अपने विश्वास को डगमगाने नहीं देना। 

गलत लोगों को फॉलो करने से अच्छा है मनुष्य हमेशा करें ये काम, तभी जीवन होगा सफल

मनुष्य को इन सभी डरों का खौफ इतना ज्यादा होता है कि कई लोग इस डर के साए में जिंदगी जीते हैं। ऐसा करके उन्हें लगता है कि वो इस डर पर जीत पा लेंगे तो ये बिल्कुल गलत है।  इस डर पर जीत पाने का सिर्फ एक ही तरीका है और वो है डर का सामना करना। उसके लिए आपको अपने अंदर के आत्मविश्वास को इकट्ठा करना होगा। जिसके बाद आप इस डर पर काबू पा सकते हैं। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि भय को नजदीक ना आने दो, अगर यह नजदीक आए इस पर हमला कर दो। यानी कि भय से भागो मत। इसका सामना करो।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल