1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: सामने वाले की असलियत जानने के लिए अपनाएं ये तरीका

Chanakya Niti: सामने वाले की असलियत जानने के लिए अपनाएं ये तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 25, 2021 06:14 am IST,  Updated : Oct 25, 2021 06:14 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti- चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti- चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज के विचार में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि दूसरों की असलियत जानने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

आचार्य चाणक्य की इस लाइन में ही छिपा है मनुष्य की जिंदगी का पूरा सार, जानने में ही है भलाई

'लोगों को दिखाओ कि तुम मूर्ख हो और तुम्हें कुछ नहीं पता इससे तुम उनकी औकात जान पाओगे।' आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य ने अपने इस कथन में दूसरों की असलियत को जानने का एक रास्ता बताया है। आचार्य का कहना है कि अगर आप सामने वाले का असली चेहरा जानना चाहते हैं तो उसका एक तरीका है। ये तरीका है उसके सामने मूर्ख बने रहो। ऐसा करके आप सामने वाले का असली चेहरा समझ सकते हैं। 

Chanakya Niti: इस एक चीज में छिपी है मनुष्य की असली हार, जानना है बहुत जरूरी

असल जिंदगी में आपका आमना सामना कई तरह के लोगों से होता है। कुछ लोग आपके सामने बहुत अच्छा बर्ताव करते हैं लेकिन पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि वो इस तरह का दोहरा स्वभाव आपके साथ रखेंगे और आपको पता भी नहीं चलेगा। लेकिन वो इस बात को भूल जाते हैं कि अगर वो अपने दिमाग का इस्तेमाल कर सकते हैं तो सामने वाला भी कर सकता है। ऐसे लोगों के चेहरे से नकाब हटाने का एक ही तरीका है कि आप उनके सामने ऐसा बर्ताव करें कि जैसे आपको इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है। 

आपको ऐसा करते देख उन्हें बढ़ावा मिलेगा। इसके बाद वो ऐसी गलती कर जाएंगे कि आपके सामने उनकी पोल अपने आप खुल जाएगी। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि लोगों को दिखाओ कि तुम मूर्ख हो और तुम्हें कुछ नहीं पता इससे तुम उनकी औकात जान पाओगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल