1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chandra Grahan 2019: 21 जनवरी को होगा साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें कब से कब तक रहेगा ग्रहण

Chandra Grahan 2019: 21 जनवरी को होगा साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें कब से कब तक रहेगा ग्रहण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 17, 2019 11:02 pm IST,  Updated : Jan 17, 2019 11:10 pm IST

21 जनवरी को साल का पहला चंद्रग्रहण। वही इस चंद्रग्रहण को काफी खास भी माना जा रहा है क्योंकि वैज्ञानिक नज़रिए से इसे सुपर ब्लड मून (Super Blood Moon) का नाम दिया गया है।

Super Moon- India TV Hindi
Super Moon

Chandra Grahan 2019: साल 2019 के पहले हफ्ते में ही जहां  सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) हुआ और अभी महीना खत्म भी नहीं हुआ है कि पूर्ण चंद्रग्रहण (Lunar Ecipse) पड़ने जा रहा है। जी हां 21 जनवरी को पूर्णिमा (Full Moon) है और इसी दिन पड़ने जा रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण। वही इस चंद्रग्रहण को काफी खास भी माना जा रहा है क्योंकि वैज्ञानिक नज़रिए से इसे सुपर ब्लड मून (Super Blood Moon) का नाम दिया गया है। इस दिन बाकी दिनों से कई गुना यानी 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी चमकीला नजर आता है। इसके साथ ही इस दिन इसका रंग सुर्ख लाल होगा।

चंद्र ग्रहण क्यों होता है?

इसका सीधा सा जवाब है कि चंद्रमा का पृथ्वी की ओट में आ जाना। उस स्थिति में सूर्य एक तरफ, चंद्रमा दूसरी तरफ और पृथ्वी बीच में होती है। जब चंद्रमा धरती की छाया से निकलता है तो चंद्र ग्रहण पड़ता है।

कब से कब तक है चन्द्र ग्रहण
यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण है। जो कि 21 जनवरी को लग रहा है। यह चंद्र ग्रहण बारतीय समयानुसार रात्रि 09:03:54 से 12:20:39 बजे तक रहेगा।

चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन ही पड़ता है
चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन पड़ता है लेकिन हर पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण नहीं पड़ता है। इसका कारण है कि पृथ्वी की कक्षा पर चंद्रमा की कक्षा का झुके होना। यह झुकाव तकरीबन 5 डिग्री है इसलिए हर बार चंद्रमा पृथ्वी की छाया में प्रवेश नहीं करता। उसके ऊपर या नीचे से निकल जाता है. यही बात सूर्यग्रहण के लिए भी सच है। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन होते हैं क्योंकि चंद्रमा का आकार पृथ्वी के आकार के मुकाबले लगभग 4 गुना कम है। इसकी छाया पृथ्वी पर छोटी आकार की पड़ती है इसीलिए पूर्णता की स्थिति में सूर्य ग्रहण पृथ्वी के एक छोटे से हिस्से से ही देखा जा सकता है। लेकिन चंद्र ग्रहण की स्थिति में धरती की छाया चंद्रमा के मुकाबले काफी बड़ी होती है. लिहाजा इससे गुजरने में चंद्रमा को ज्यादा वक्त लगता है।

कहां-कहां दिखेगा चंद्रग्रहण?
खास बात ये है कि चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ये केवल अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका और मध्य प्रशांत में ही नज़र आएगा। इससे पहले सूर्य ग्रहण भी भारत में नज़र नहीं आया था। 21 जनवरी को पड़ने वाला चंद्रग्रहण न्यूयार्क, लॉस एंजिलेस, लंदन, शिकागो, एथेंस, पेरिस, मास्को, ब्रेसेल्स और वाशिंगटन डीसी में नज़र आएगा।

Kumbh 2019: पहले शाही स्नान से शुरू हुआ कुंभ 2019, देखिए शानदार तस्वीरें

Kumbh Mela 2019: कुंभ मेले में अगर खो जाएं आपका बच्चा, तो इनसे करें तुरंत संपर्क

Kumbh 2019: ये है कुंभ के 14 अखाड़े, जानें इनका महत्व और इनके बारें में रोचक बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल