1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. चाणक्य नीति: प्यार के मामले में कभी असफल नहीं होते ये पुरुष

चाणक्य नीति: प्यार के मामले में कभी असफल नहीं होते ये पुरुष

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 11, 2017 07:53 am IST,  Updated : Apr 11, 2017 07:53 am IST

प्रेम के बारें में आचार्य चाणक्य ने कई ऐसी बातें बताई है। जिन्हें मानने से आपके रिश्ता कभी न टूटेगा। इसके साथ ही आचार्य चाणक्य ने ऐसे पुरुषों के बारें में भी बताया है जो कि हमेशा प्रेम संबंध और विवाह जैसे संबंधों में सफल होते है।

couple
couple

शारीरिक सुख
विवाह संबंधों में शारीरिक सुख और संतुष्टि की जरूरत भी होती है। इसलिए ऐसा पुरुष जो भौतिक और भावनात्मक सुख के साथ-साथ अपनी जीवनसाथी को शारीरिक सुख और संतुष्टि भी प्रदान करता है, उसकी पत्नी उससे हमेशा प्रसन्न रहती है। प्रेमिका या पत्नी को फूल समझकर उसका स्पर्श करने वाले पुरुष हमेशा सफल होते हैं।

सुरक्षा का अहसास
जो व्यक्ति अपनी प्रेमिका, पत्नी को सुरक्षा का अहसास कराएं। उन्हें अच्छा माहौल दें। वहां पर कभी भी प्रेम कम नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि हर स्त्री अपने पति में अपने पिता की छाया देखती है, अगर आप उनके साथ सुरक्षात्मक व्यवहार करते हैं तो वह निश्चिंत होकर आपके साथ रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल