1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इन वजहों के कारण मनाई जाती हैं छठ, प्रचलित है ये कहानियां

इन वजहों के कारण मनाई जाती हैं छठ, प्रचलित है ये कहानियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 03, 2016 04:03 pm IST,  Updated : Nov 03, 2016 04:04 pm IST

छठ पूजा कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाई जाती है। यह 4 दिन का पर्व होता है। इसके अलावा इसे चैत माह में भी मनाया जाता है। इस पर्व को मनाने की कई कहानियां प्रचलित है। जानिए इन कहानियों क बारें में।

chhat pooja
chhat pooja

संतान प्राप्ति की कामना के लिए राजा प्रियवंद परिवार ने रखा व्रत
छठ पूजा करने से संतानों की लंबी आयु के साथ-साथ निसंतान को जल्द ही संतान की प्राप्ति होती है। इस बारें में श्रीमद्द भागवत पुराण में बताया गया है। इसके अनुसार एक राजा था जिसका नाम स्वायम्भुव मनु था। उनका एक पुत्र प्रियव्रत था। जो एक राजा था, लेकिन अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनको कोई संतान उत्पन्न नहीं हुई। तब महर्षि कश्यप ने पुत्रेष्टि यज्ञ कराकर उनकी पत्नी को प्रसाद दिया, जिसके प्रभाव से रानी का गर्भ तो ठहर गया, किंतु मरा हुआ पुत्र उत्पन्न हुआ।

राजा प्रियवंद उस मरे हुए पुत्र को लेकर श्मशान गए। पुत्र वियोग में प्रियवत ने भी प्राण त्यागने का प्रयास किया। ठीक उसी समय मणि के समान विमान पर षष्ठी देवी वहां आ पहुंची। राजा ने उन्हें देखकर अपने मृत पुत्र को जमीन में रख दिया और माता से हाथ जोड़कर पूछा कि हे सुव्रते! आप कौन हैं?

तब देवी ने कहा कि मै षष्ठी माता हूं। साथ ही इतना कहते ही देवी षष्ठी ने उस बालक को उठा लिया और खेल-खेल में उस बालक को जीवित कर दिया। जिसके बाद माता ने कहा कि तुम मेरी पूजा करो और सभी लोगों से कहो कि करें जिससे प्रसन्न होकर तुम्हारे पुत्र की आयु लंबी होगी साथ ही वो यश को प्राप्त करेगा। जिसके बाद राजा ने घर जाकर बड़े उत्साह से नियमानुसार षष्ठी देवी की पूजा संपन्न की। जिस दिन यह घटना हुई और राजा ने वो पूजा की उस दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को की गई थी। जिसके कारण तब से षष्ठी देवी यानी की छठ देवी का व्रत का प्रारम्भ हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल