1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 10 February 2021: मासिक शिवरात्रि व्रत, जानें बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 10 February 2021: मासिक शिवरात्रि व्रत, जानें बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 09, 2021 07:45 pm IST,  Updated : Feb 09, 2021 07:45 pm IST

माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार का दिन है, जानिए पंचांग।

पंचांग 10 फरवरी 2021- India TV Hindi
पंचांग 10 फरवरी 2021 Image Source : INDIA TV

माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि देर रात 1 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। मास शिवरात्रि व्रत है। दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा जो कि कल दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।   

आज का शुभ मुहूर्त 

चतुर्दशी तिथि - देर रात 1 बजकर 9 मिनट तक
उत्तराषाढ़ा नक्षत्र - दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक
श्रवण नक्षत्र - कल दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय :  सुबह 6 बजकर 36  मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 5 बजकर 49 मिनट

चंद्रोदय का समय:   11 फरवरी की सुबह 6 बजकर 22  मिनट
चंद्रास्त का समय: शाम 4 बजकर 25 मिनट 

व्रत और त्योहार
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि होती है। माघ मास की मासिक शिवरात्रि 10 फरवरी को है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है इस व्रत को करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख और समृद्धि का वास होता है।  

आज का राहुकाल
दिल्ली - दोपहर 12:36 से दोपहर 01:58 तक                   
मुंबई - दोपहर 12:53 से दोपहर 02:19 तक              
चंडीगढ़ - दोपहर 12:37 से दोपहर 01:59 तक
लखनऊ - दोपहर 12:21 से दोपहर 01:44 तक
भोपाल - दोपहर 12:34 से दोपहर 01:59 तक
कोलकाता - दोपहर पहले 11:51 से दोपहर 01:16 तक
अहमदाबाद - दोपहर 12:54 से दोपहर 02:18 तक
चेन्नई - दोपहर 12:23 से दोपहर 01:51 तक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल