1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 11 February 2021: मौनी अमावस्या, जानिए गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 11 February 2021: मौनी अमावस्या, जानिए गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 10, 2021 05:44 pm IST,  Updated : Feb 10, 2021 05:44 pm IST

कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और दिन गुरुवार है, जानिए पंचांग।

पंचांग 11 फरवरी 2021- India TV Hindi
पंचांग 11 फरवरी 2021 Image Source : INDIA TV

कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और दिन गुरुवार है। अमावस्या तिथि देर रात 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। मौनी अमावस्या है। पूरा दिन पार कर देर रात 3 बजकर 32 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। रात 2 बजकर 11 मिनट से पंचक नक्षत्र लग जाएंगे और ये 16 फरवरी रात 8 बजकर 57 मिनट तक रहेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।   

आज का शुभ मुहूर्त 

अमावस्या तिथि - देर रात 12 बजकर 36 मिनट तक
वरीयान योग - पूरा दिन पार कर देर रात 3 बजकर 32 मिनट तक
श्रवण नक्षत्र - दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा
पंचक नक्षत्र लगेगा- रात 2 बजकर 11 मिनट से
पंचक नक्षत्र कब तक रहेगा- 16 फरवरी रात 8 बजकर 57 मिनट तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय :  सुबह 6 बजकर 35  मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 5 बजकर 49 मिनट

चंद्रोदय का समय:   चंद्रोदय नहीं
चंद्रास्त का समय: शाम 5 बजकर 26 मिनट 

व्रत और त्योहार
माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। ये मौनी अमावस्या इस बार 11 फरवरी को है। इस बार की अमावस्या इसलिए ज्यादा खास है, क्योंकि गुरुवार के दिन अमावस्या तिथि पड़ रही है। गुरुवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को शुभवारी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन मौन व्रत रखने की भी परंपरा है। 
माना जाता है कि इस दिन त्रिवेणी या गंगा जैसे पवित्र नदियों में स्नान कर दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। 

आज का राहुकाल
दिल्ली - दोपहर 01:59 से दोपहर बाद 03:22 तक           
मुंबई - दोपहर 02:19 से दोपहर बाद 03:45 तक           
चंडीगढ़ - दोपहर 01:59 से दोपहर बाद 03:22 तक 
लखनऊ - दोपहर 01:45 से दोपहर बाद 03:08 तक 
भोपाल - दोपहर 01:59 से दोपहर बाद 03:24 तक
कोलकाता - दोपहर 01:16 से दोपहर 02:41 तक
अहमदाबाद - दोपहर 02:19 दोपहर बाद 03:43 तक      
चेन्नई - दोपहर 01:51 से दोपहर बाद 03:18 तक  
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल