1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 11 July 2021: गुप्त नवरात्रि, जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 11 July 2021: गुप्त नवरात्रि, जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 10, 2021 06:50 pm IST,  Updated : Jul 10, 2021 06:50 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

पंचांग 11 जुलाई 2021  - India TV Hindi
पंचांग 11 जुलाई 2021   Image Source : INDIA TV

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और दिन रविवार है। प्रतिपदा तिथि सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगी उसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी जो कि कल सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। चंद्र दर्शन दिवस है। साथ ही आज शाम 4 बजकर 32 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। इसके अलावा देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में। 

आज का शुभ मुहूर्त 

प्रतिपदा तिथि - सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक
द्वितीया तिथि - कल सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक रहेगी
हर्षण योग - शाम 4 बजकर 32 मिनट तक
पुष्य नक्षत्र - देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक

व्रत और त्योहार
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है और नवमी तक चलती है। इस बार गुप्त नवरात्रि 11 जुलाई से शुरू होकर 18 जुलाई तक चलेगी।

सूर्योदय-सूर्यास्त, चंद्रोदय- चंद्रास्त
सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 15 मिनट
सूर्यास्त- शाम 6 बजकर 52 मिनट 
चंद्रोदय- सुबह 6 बजकर 6 मिनट 
चंद्रास्त- शाम 8 बजकर 9 मिनट 

आज का राहुकाल 
दिल्ली - शाम 05:38 से शाम 07:22 तक
मुंबई - शाम 05:41 से शाम 07:20 तक
चंडीगढ़ - शाम 05:43 से शाम 07:28 तक
लखनऊ - शाम 05:20 से शाम 07:03 तक
भोपाल - शाम 05:28 से शाम 07:09 तक
कोलकाता - शाम 04:44 से शाम 06:24 तक
अहमदाबाद - शाम 05:47 से शाम 07:28 तक
चेन्नई - शाम 05:03 से शाम 06:39 तक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल