1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 17 July 2021: मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, जानिए शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 17 July 2021: मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, जानिए शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 16, 2021 07:31 pm IST,  Updated : Jul 16, 2021 07:31 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

पंचांग 17 जुलाई 2021  - India TV Hindi
पंचांग 17 जुलाई 2021     Image Source : INDIA TV

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन शनिवार है। अष्टमी तिथि देर रात 2 बजकर 41 मिनट रहेगी। मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत किया जायेगा। पूरा दिन पार कर भोर के समय 4 बजकर 48 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही देर रात 1 बजकर 33 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर शुक्राचार्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और 11 अगस्त की दोपहर पहले 11 बजकर 33 मिनट तक सिंह राशि में ही गोचर करते रहेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

आज का शुभ मुहूर्त 

अष्टमी तिथि - देर रात 2 बजकर 41 मिनट तक
सिद्ध योग - पूरा दिन पार कर भोर के समय 4 बजकर 48 मिनट तक
चित्रा नक्षत्र - देर रात 1 बजकर 33 मिनट तक
शुक्राचार्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे - सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर
सिंह राशि में ही गोचर करते रहेंगे -  11 अगस्त की दोपहर पहले 11 बजकर 33 मिनट तक

व्रत और त्योहार
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि यानि 17 जुलाई को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत किया जायेगा। साथ ही इसी दिन परशुराम अष्टमी भी मनायी जायेगी। इसके आलावा इस दिन सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर शुक्राचार्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

सूर्योदय-सूर्यास्त, चंद्रोदय- चंद्रास्त
सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 18 मिनट
सूर्यास्त- शाम 6 बजकर 50 मिनट 
चंद्रोदय- सुबह 11 बजकर 57 मिनट 
चंद्रास्त- रात 11 बजकर 55 मिनट

आज का राहुकाल
दिल्ली - सुबह 09:01 से सुबह 10:44 तक

मुंबई -  सुबह 09:28 से दोपहर पहले 11:06 तक

चंडीगढ़ - सुबह 09:00 से सुबह 10:44 तक

लखनऊ - सुबह 08:48 से सुबह 10:30 तक

भोपाल - सुबह 09:05 से सुबह 10:46 तक

कोलकाता - सुबह 08:22 से सुबह 10:02 तक

अहमदाबाद - सुबह 09:24 से दोपहर पहले 11:05 तक

चेन्नई - सुबह 09:03 से सुबह 10:39 तक 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल