1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 20 June 2021: 20 जून को है गंगा दशहरा, जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 20 June 2021: 20 जून को है गंगा दशहरा, जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 19, 2021 07:12 pm IST,  Updated : Jun 19, 2021 07:12 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

पंचांग 20 जून 2021- India TV Hindi
पंचांग 20 जून 2021पंचांग 20 जून 2021 Image Source : INDIA TV

ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। दशमी तिथि शाम 4 बजकर 21 मिनट तक रहेगी।  ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को श्री गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। शाम 6 बजकर 50 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही शाम 6 बजकर 50 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज देर रात 1 बजकर 56 मिनट से लेकर कल दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में। 

आज का शुभ मुहूर्त

दशमी तिथि - शाम 4 बजकर 21 मिनट तक
परिघ योग - शाम 6 बजकर 50 मिनट तक
चित्रा नक्षत्र - शाम 6 बजकर 50 मिनट तक
पाताल लोक की भद्रा - देर रात 1 बजकर 56 मिनट से लेकर कल दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक

व्रत और त्योहार
गंगा दशहरा का त्योहार काफी महत्व रखता है। गंगा दशहरा यानी मां गंगा के स्वर्ग से धरती पर आने का दिन। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, मां गंगा की पूजा करने से उनकी असीम कृपा मिलती है। 

सूर्योदय-सूर्यास्त, चंद्रोदय- चंद्रास्त
सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 13 मिनट
सूर्यास्त- शाम 6 बजकर 47 मिनट 
चंद्रोदय- दोपहर 2 बजकर 35 मिनट 
चंद्रास्त- रात 2 बजकर 27 मिनट (19 जून)

आज का राहुकाल  
दिल्ली - शाम 05:37 से शाम 07:22 तक
मुंबई - शाम 05:39 से शाम 07:18 तक
चंडीगढ़ - शाम 05:42 से शाम 07:28 तक
लखनऊ - शाम 05:19 से शाम 07:03 तक
भोपाल - शाम 05:27 से शाम 07:09 तक
कोलकाता - शाम 04:42 से शाम 06:23 तक
अहमदाबाद - शाम 05:46 से शाम 07:27 तक
चेन्नई - शाम 05:00 से शाम 06:37 तक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल