1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 21 February 2021: जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 21 February 2021: जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 20, 2021 06:46 pm IST,  Updated : Feb 20, 2021 06:46 pm IST

माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और दिन रविवार है, जानिए पंचांग।

पंचांग 21 फरवरी 2021 - India TV Hindi
पंचांग 21 फरवरी 2021  Image Source : INDIA TV

माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और दिन रविवार है। नवमी तिथि दोपहर 3 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही सुबह 8 बजकर 43 मिनट से लेकर सोमवार पूरा दिन पूरी रात तक रवि योग रहेगा। साथ ही  सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लग जाएगा जोकि सोमवार सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा पूरा दिन पार कर सोमवार सूर्योदय से पहले 4 बजकर 36 पर मंगल देव वृष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा  मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग यायीजयद योग की सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।   

आज का शुभ मुहूर्त

नवमी तिथि - दोपहर 3 बजकर 43 मिनट तक
रवि योग  - सुबह 8 बजकर 43 मिनट से लेकर सोमवार पूरा दिन पूरी रात तक
रोहिणी नक्षत्र - सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक
मृगशिरा नक्षत्र  - सोमवार सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक
मंगल देव वृष राशि में प्रवेश करेंगे- सोमवार सूर्योदय से पहले 4 बजकर 36 पर
यायीजयद योग - सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय :  सुबह 6 बजकर 28 मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 5 बजकर 55 मिनट

चंद्रोदय का समय:   दोपहर 12  बजकर 19 मिनट
चंद्रास्त का समय: 22 फरवरी देर रात 2 बजकर 24 मिनट

आज का राहुकाल

दिल्ली - शाम 04:50 से शाम 06:15 तक
मुंबई - शाम 05:14 से शाम 06:41 तक
चंडीगढ़ - शाम 04:50 से शाम 06:15 तक
लखनऊ - शाम 04:37 से शाम 06:02 तक
भोपाल - शाम 04:53 से शाम 06:19 तक
कोलकाता - शाम 04:10 से शाम 05:36 तक
अहमदाबाद - शाम 05:12 से शाम 06:39 तक
चेन्नई - शाम 04:48 से शाम 06:16 तक

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल