1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 23 February 2021: जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 23 February 2021: जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 22, 2021 06:18 pm IST,  Updated : Feb 22, 2021 06:18 pm IST

माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन मंगलवार है, जानिए पंचांग।

पंचांग 23 फरवरी 2021 - India TV Hindi
पंचांग 23 फरवरी 2021  Image Source : INDIA TV

माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन मंगलवार है। एकादशी तिथि शाम 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि लग जायेगी। उसके साथ ही पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 34 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। आयुष्मान योग के दौरान किये गये कार्य लंबे समय तक शुभ फल देते हैं। इसके अलावा त्रिपुष्कर योग भी है। इसके साथ दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र लग जाएगा जोकि बुधवार दोपहर 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।   

आज का शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि - शाम 6 बजकर 6 मिनट तक
आयुष्मान योग - पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 34 मिनट तक
आर्द्रा नक्षत्र - दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक
पुनर्वसु नक्षत्र - बुधवार दोपहर 1 बजकर 17 मिनट तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय :  सुबह 6 बजकर 26 मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 5 बजकर 57 मिनट

चंद्रोदय का समय:   दोपहर 1 बजकर 59 मिनट
चंद्रास्त का समय: 24 फरवरी सुबह 4 बजकर 11 मिनट

आज का राहुकाल

दिल्ली - दोपहर बाद 03:26 से शाम 04:51 तक
मुंबई - दोपहर बाद 03:47 से शाम 05:15 तक
चंडीगढ़ - दोपहर बाद 03:26 से शाम 04:51 तक
लखनऊ - दोपहर बाद 03:12 से शाम 04:38 तक
भोपाल - दोपहर बाद 03:27 से शाम 04:54 तक
कोलकाता - दोपहर 02:44 से शाम 04:11 तक
अहमदाबाद - दोपहर बाद 03:46 से शाम 05:13 तक
चेन्नई - दोपहर बाद 03:19 से शाम 04:48 तक

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल