1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 24 January 2021: पुत्रदा एकादशी व्रत, जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 24 January 2021: पुत्रदा एकादशी व्रत, जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 23, 2021 05:48 pm IST,  Updated : Jan 23, 2021 05:48 pm IST

पौष मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दिन रविवार है, जानिए पंचांग।

 पंचांग 24 जनवरी - India TV Hindi
 पंचांग 24 जनवरी  Image Source : INDIA TV

पौष मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दिन रविवार है। एकादशी तिथि रात 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी व्रत करने का विधान है यानि पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जायेगा। इसे पवित्रा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। रात 10 बजकर 28 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। शांतिपूर्वक कोई कार्य करने के लिए ब्रहम योग अच्छा रहता है। साथ ही रात 12 बजकर 1 मिनट से कल सूर्योदय तक द्विपुष्कर योग रहेगा। इसके आलावा रात 12 बजकर 1 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।  

आज का शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि- रात 10 बजकर 58 मिनट तक
ब्रह्म योग - रात 10 बजकर 28 मिनट तक
द्विपुष्कर योग - रात 12 बजकर 1 मिनट से कल सूर्योदय तक
रोहिणी नक्षत्र - रात 12 बजकर 1 मिनट तक

व्रत और त्योहार 
पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी व्रत करने का विधान है यानि पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जायेगा। इसे पवित्रा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। संतान की इच्छा रखने वालों को ये व्रत जरूर करना चाहिए। 

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय :  सुबह 6 बजकर 44 मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 5 बजकर 36 मिनट

चंद्रोदय का समय:  दोपहर 1 बजकर 43 मिनट
चंद्रास्त का समय: 25 जनवरी सुबह 3 बजकर 40 मिनट

आज का राहुकाल
दिल्ली - शाम 04:34 से शाम 05:54 तक
मुंबई- शाम 05:03 से शाम 06:27 तक
चंडीगढ़ - शाम 04:32 से शाम 07:51 तक
लखनऊ - शाम 04:21 से शाम 05:42 तक
भोपाल - शाम 04:39 से शाम 06:02 तक
कोलकाता - दोपहर बाद 03:57 से शाम 05:20 तक
अहमदाबाद - शाम 04:59 से शाम 06:21 तक
चेन्नई - शाम 04:40 से शाम 06:06 तक

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल