1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang: कोजागिरी शरद पूर्णिमा, जानें 30 अक्टूबर 2020 का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: कोजागिरी शरद पूर्णिमा, जानें 30 अक्टूबर 2020 का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 29, 2020 06:57 pm IST,  Updated : Oct 29, 2020 07:01 pm IST

आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन शुक्रवार है, जानिए पंचांग।

30 अक्टूबर 2020 का पंचांग- India TV Hindi
30 अक्टूबर 2020 का पंचांग Image Source : INDIA TV

आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन शुक्रवार है। चतुर्दशी तिथि शाम 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगी।  दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक रवि योग रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

 
आज का शुभ मुहूर्त

रवि योग - दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक
रेवती नक्षत्र - दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक
भद्रा - 5 बजकर 46 मिनट से कल सुबह 7 बजकर 3 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक 
अमृत काल - दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से दोपहर 2 बजकर 3 मिनट तक 
ब्रह्म मुहूर्त - शाम 4 बजकर 59 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक 

सूर्योदय-चंद्रोदय का समय 

सूर्योदय का समय :  सुबह 6 बजकर 33 मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 5 बजकर 45 मिनट 
चंद्रोदय का समय :  शाम 5 बजकर 20 मिनट
चंद्रास्त का समय  :  अगले दिन सुबह 6 बजकर 5 मिनट

व्रत-त्योहार

कोजागिरी पूर्णिमा पूजा 
नव विवाहित पुरुषों के लिए इस त्योहार का खास महत्व होता है। शरद पूर्णिमा कोजागिरी व्रत इस साल 30 अक्टूबर 2020 यानी कि शुक्रवार को मनाया जाएगा। ये व्रत देवी लक्ष्मी के जन्मोत्सव के रूप में मानाया जाता है। इस दिन बरगद की पूजा के बाद सगे-संबंधियों और परिचितों के बीच मखाना, पान, बताशे, लड्डू का वितरण किया जाता है।

आज का राहुकाल 

दिल्ली - सुबह 10:42 से दोपहर 12:05 तक                              
मुंबई - सुबह 10:56 से दोपहर 12:22 तक                          
चंड़ीगढ़ - सुबह 10:44 से दोपहर 12:06 तक                     
लखनऊ - सुबह 10:26 से दोपहर पहले 11:50 तक       
भोपाल - सुबह 10:39 से दोपहर 12:04 तक 
कोलकाता - सुबह 09:55 से दोपहर पहले 11:20 तक   
अहमदाबाद - सुबह 10:58 से दोपहर 12:23 तक 
चेन्नई - सुबह 10:25 से दोपहर पहले 11:52 तक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल