1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 4 July 2021: जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 4 July 2021: जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 03, 2021 06:12 pm IST,  Updated : Jul 03, 2021 06:12 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

पंचांग 4 जुलाई 2021  - India TV Hindi
पंचांग 4 जुलाई 2021   Image Source : INDIA TV

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन रविवार है। दशमी तिथि रात 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। उसके बाद धृति योग शुरू हो जायेगा। इसके आलावा सुबह 9 बजकर 6 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। उसके बाद भरणी नक्षत्र लग जाएगा, जो कि कल दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में। 

आज का शुभ मुहूर्त

दशमी तिथि - रात 7 बजकर 56 मिनट तक
सुकर्मा योग - दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक
अश्विनी नक्षत्र - सुबह 9 बजकर 6 मिनट तक
भरणी नक्षत्र - दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक

सूर्योदय-सूर्यास्त, चंद्रोदय- चंद्रास्त
सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 12 मिनट
सूर्यास्त- शाम 6 बजकर 53 मिनट 
चंद्रोदय- रात 1 बजकर 33 मिनट (5 जुलाई)
चंद्रास्त- रात 2 बजकर 5 मिनट 

आज का राहुकाल
दिल्ली - शाम 05:38 से शाम 07:23 तक
मुंबई - शाम 05:41 से शाम 07:20 तक
चंडीगढ़ - शाम 05:43 से शाम 07:29 तक
लखनऊ - शाम 05:21 से शाम 07:04 तक
भोपाल - शाम 05:29 से शाम 07:10 तक
कोलकाता - शाम 04:44 से शाम 06:25 तक
अहमदाबाद - शाम 05:48 से शाम 07:29 तक
चेन्नई - शाम 05:03 से शाम 06:39 तक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल