1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang: करवाचौथ का व्रत, जानें 4 नवंबर 2020 का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: करवाचौथ का व्रत, जानें 4 नवंबर 2020 का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 03, 2020 06:27 pm IST,  Updated : Nov 03, 2020 06:27 pm IST

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है, जानिए पंचांग।

4 नवंबर 2020 का पंचांग- India TV Hindi
4 नवंबर 2020 का पंचांग Image Source : INDIA TV

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर गुरुवार सुबह 5 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

आज का शुभ मुहूर्त 

शिव योग- पूरा दिन पूरी रात पार कर गुरुवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट तक 

मृगशिरा नक्षत्र - पूरा दिन पार कर कल की भोर 4 बजकर 51 मिनट 
यायीजयद योग- रात 9 बजकर 30 मिनट से रात 1 बजकर 54 मिनट तक 
सर्वार्थसिद्धि योग-  सूर्योदय से कल की भोर 4 बजकर 51 मिनट तक 
अशुभ समय - रात 8 बजकर 13 मिनट

व्रत और त्योहार
4 नवंबर को करवाचौथ का व्रत है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखकर शाम को चांद के दर्शन करके अर्ध्य देती हैं।

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त
कार्तिक मास की कृष्ण पत्र की चतुर्थी तिथि 4 नवंबर को सुबह 3 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर 5 नवंबर सुबह 5 बजकर 14 मिनट में समाप्त होगी। 

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय 

सूर्योदय का समय :  सुबह 6 बजकर 38 मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 5 बजकर 42 मिनट
चंद्रोदय का समय:  शाम 8 बजकर 31 मिनट
चंद्रास्त का समय :  सुबह 10 बजकर 28 मिनट

आज का राहुकाल 
दिल्ली - दोपहर 12:05 से दोपहर 01:27 तक                   
मुंबई - दोपहर 12:22 से दोपहर 01:48 तक                           
चंडीगढ़ - दोपहर 12:06 से दोपहर 01:27 तक            
लखनऊ - दोपहर पहले 11:50 से दोपहर 01:13 तक            
भोपाल - दोपहर 12:04 से दोपहर 01:28 तक 
कोलकाता - दोपहर पहले 11:20 से दोपहर 12:45 तक                                                     
अहमदाबाद - दोपहर 12:23 से दोपहर 01:47 तक          
चेन्नई - दोपहर पहले 11:52 से दोपहर 01:20 तक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल