1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 9 March 2021: विजया एकादशी व्रत, जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 9 March 2021: विजया एकादशी व्रत, जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 08, 2021 06:30 pm IST,  Updated : Mar 08, 2021 06:30 pm IST

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और दिन मंगलवार है, जानिए पंचांग।

 पंचांग 9 मार्च 2021    - India TV Hindi
 पंचांग 9 मार्च 2021       Image Source : INDIA TV

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और दिन मंगलवार है। एकादशी तिथि दोपहर 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। विजया एकादशी व्रत है। दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक वरियान योग रहेगा। उसके बाद परिघ योग लग जायेगा। साथ ही रात 8 बजकर 41 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त और व्रत-त्योहार के बारे में। 

आज का शुभ मुहूर्त 

एकादशी तिथि - दोपहर 3 बजकर 3 मिनट तक  
वरियान योग - दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक
उत्तराषाढ़ा नक्षत्र - रात 8 बजकर 41 मिनट तक

व्रत और त्योहार 
9 मार्च को विजया एकादशी व्रत है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना कर उनसे जीवन में आने वाले कठिनाइयों को दूर करने के में मदद मिलती है। 

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 6 बजकर 13 मिनट  
सूर्यास्त- शाम को 6 बजकर 3 मिनट  
चंद्रोदय -  10 मार्च सुबह 4 बजकर 18 मिनट
चंद्रास्त - दोपहर 2 बजकर 16 मिनट 

आज का राहुकाल
दिल्ली- दोपहर बाद 03:29 से शाम 04:57 तक
मुंबई- दोपहर बाद 03:48 से शाम 05:17 तक
चंडीगढ़-  दोपहर बाद 03:30 से शाम 04:58 तक
लखनऊ-  दोपहर बाद 03:14 से शाम 04:43 तक
भोपाल- दोपहर बाद 03:29 से शाम 04:58 तक
कोलकाता-  दोपहर 02:45 से शाम 04:14 तक
अहमदाबाद-  दोपहर बाद 03:48 से शाम 05:17 तक
चेन्नई-  दोपहर बाद 03:19 से शाम 04:49 तक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल